दिन में कितनी बार पौटी आने को कहते हैं दस्त! जानें जब लगे दस्त तो सबसे पहले करें कौन सा काम

ये बात दिमाग से निकाल दीजिए की तीन से चार बार शौच जाने को दस्त कहा जाता है। जानिए दिन में कितनी बार शौच जाने को कहा जाता है दस्त।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 4, 2021 10:20 AM IST

आपको क्या लगता है कि दस्त किसे कहते हैं? दस्त को अंग्रेजी भाषा में कहते हैं लूज मोशन, जिसमें एक व्यक्ति कई बार शौच के लिए जाता है। हालांकि लोगों के मन में ये गलत धारणा है कि तीन से चार बार शौच के लिए जाने को दस्त कहा जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। जी हां बहुत से लोग आमतौर पर तीन-चार बार शौच के लिए जाते हैं, इसलिए ये बात दिमाग से निकाल दीजिए की तीन से चार बार शौच जाने को दस्त कहा जाता है। इस बात को ध्यान रखिए कि दस्त की स्थिति में आप खुल कर काम से काम 5 बार शौच कीजिए। आइए जानते हैं जब ये स्थिति बने तो क्या करें।

दस्त को होने दें रोके नहीं

आप ऊपर लिखी बात को पढ़ कर सोच रहे होंगे कि दस्त को रोकने के उपाय सुझाए जाने चाहिए और यहां तो बात शौच को होने देने की हो रही है। एक बात जान लिजिए कि किसी भी व्यक्ति को दस्त होना बहुत जरूरी है क्योंकि जब दस्त आते है तो हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है। खासतर आंतो में जमा गंदगी को दस्त से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसलिए दस्त होना बहुत ही जरूरी है।

दस्त होने की स्थिति में कौन से उपचार फायदेमंद

1-दस्त लगने पर आप कम से कम 3 केले लीजिए और उन्हें खूब चबा चबा कर खाए।

2-केले खाने के बाद 1 छोटा पैकेट इसबगोल लीजिए और उसमे 250 ग्राम दही मिलाकर खा लीजिए। बस आपके दस्त बिल्कुल बंद और पेट एकदम मस्त हो जाएगा। ये दस्त को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। कभी भी बिना दवाई के दस्त रोकने के लिए ये तरीका जरूर अपनाएं।

3-दस्त को रोकने का एक और उपाय है, चाय। जी हां आपने सही सुना। चाय, दस्त रोकने के काम करती है बस आपको करना ये है कि जितनी चाय की मात्रा लें उतनी ही पानी की मात्रा राखिए और पी जाएं।

4- इसके अलावा आप चाहें तो सिर्फ 1 चमच चाय की पत्ती लें और उसे निगल जाएं। उसके ऊपर थोड़ा सा पानी पी लें। दस्त खुद-ब-खुद रुक जायेंगे।

5-बेल का शरबत भी दस्त रोकने का अचूक उपाय माना जाता है। शरबत पीने में भी बहुत मजा आता है और दस्त भी रुक जाते हैं। इसकी तासीर भले ही गर्म होती है लेकिन फिर भी यह दस्त को रोकने का काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.