... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 17, 2021 3:41 PM IST
एक दिन में कितनी बार चेक करना चाहिए ब्लड प्रेशर, जानें सुबह या रात कब चेक करें बीपी
हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं, जो कहीं न कहीं हमारी खराब जीवनशैली से जुड़ी एक आम समस्या बन चुकी है। खराब जीवनशैली से यहां मतलब अनहेल्दी भोजन, एक्ससाइज न करना और धूम्रपान। ये सभी चीजें मौजूदा वक्त में बिल्कुल आम हो चुकी है, जिसके कारण लगभग हर दूसरा व्यक्ति अब हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहा है। अगर इस स्वास्थ्य स्थिति को बिना इलाज के ही छोड़ दिया जाए तो ये दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है। इस स्थिति से बचाव के लिए आपको सही समय पर बीपी जांचने और दिन में नियमित रूप से बीपी चेक करना बहुत जरूरी है।
हाई बीपी एक ऐसी समस्या है, जो आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है साथ ही अगर रोकथाम के सही तरीके अपनाए जाए तो ब्लड प्रेशर को काबू किया जा सकता है। इन्हीं सही तरीकों में से एक है नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करना। नियमित रूप से बीपी की जांच हाइपरटेंशन को शुरुआत में ही रोकने में मदद करती है। बहुत से लोग रोजाना बीपी जांचते हैं तो कुछ लोग हफ्ते में एक बार बीपी चेक करना पसंद करते हैं। अगर आप भी बीपी की शिकायत से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि बीपी जांचने का सही वक्त क्या है और दिन में कितनी बार बीपी चेक करना चाहिए को इस लेख में हम आपको इसका जवाब बता रहे हैं। आइए जानते हैं कितनी बार बीपी जांचना चाहिए।
1. सुबह जागने के तुरंत बाद
2. शाम में
हाईपरटेंशन एक वंशानुगत स्वास्थ्य स्थिति है, जो आम तौर से 40 साल की उम्र के बाद वाले लोगों में होती है।
अगर आपके परिवार में किसी को ये बीमारी नहीं है तो 60 साल की उम्र के बाद ये समस्या होसकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.