Advertisement

हंतावायरस से अभी तक कितने लोग संक्रमित हैं? कितने लोगों की मौत हुई है? किस देश के लोग क्वारंटाइन में हैं?

ज्यातादर वेबसाइट्स और ऑफिशियल हैंडल के अनुसार अभी तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 7 लैब द्वारा पुष्ट हैं और 4 संभावित मामले हैं। वहीं अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Written By Rashmi Upadhyay
Published : May 12, 2026 5:03 PM IST

हंतावायरस एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से चूहों से इंसानों में फैलती है। हाल ही में एक क्रूज शिप पर इसके मामले मिलने के बाद यह चर्चा में है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी बीमारी है जो चूहों के जरिए इंसानों तक पहुंचती है। हंतावायरस मुख्य रूप से चूहों और रोडेंट्स में पाया जाता है। यह वायरस चूहों को बीमार नहीं करता, लेकिन उनके शरीर में बना रहता है। जब चूहे अपने मल, मूत्र या लार को कहीं छोड़ते हैं तो यह वायरस वहां जमा हो जाता है। जिसके संपर्क में आने से इंसान संक्रमित होता है।

इंसानों में हंतावायरस कैसे फैलता है?

इंसानों में हंतावायरस मुख्य रूप से नीचे बताए गए 3 तरीकों से फैलता है-

Advertisement

सांस के जरिए: अगर आप किसी ऐसी पुरानी जगह की सफाई कर रहे हैं जहां चूहों की गंदगी सूखी पड़ी है, तो सफाई के दौरान वह धूल में मिलकर हवा में उड़ती है। जब आप उस हवा में सांस लेते हैं, तो वायरस आपके फेफड़ों में चला जाता है।

सीधे संपर्क से: चूहों की गंदगी को हाथ लगाने और फिर उन्हीं हाथों से नाक या मुंह को छूने से भी हंतावायरस हो सकता है।

Advertisement

इंसान से इंसान (दुर्लभ): हंतावायरस के ज्यादातर केस एक इंसान से दूसरे में नहीं फैलते। लेकिन एंडीज हंतावायरस नाम का एक स्ट्रेन ऐसा है जो संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब रहने से दूसरे को बीमार कर सकता है। 2026 के ताजा मामलों में इसी स्ट्रेन का डर बना हुआ है।

हंतावायरस से अभी तक कितने लोग संक्रमित हैं?

ज्यातादर वेबसाइट्स और ऑफिशियल हैंडल के अनुसार अभी तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 7 लैब द्वारा पुष्ट हैं और 4 संभावित मामले हैं। वहीं अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जहाज पर मौजूद सभी 147 यात्रियों और ड्राइवर ग्रुप को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है और उनकी लगातार जांच की जा रही है।

देशपुष्ट मामलेसंभावित मामलेमृत्यु
नीदरलैंड122
ब्रिटेन210
जर्मनी101
स्विट्जरलैंड100
फ्रांस100
अमेरिका110
कुल (लगभग)743

कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक इस प्रकोप में 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा, दक्षिण अमेरिका के देशों जैसे चिली और अर्जेंटीना में इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

किस देश के लोग क्वारंटाइन में हैं?

चूंकि यह वायरस जहाज के जरिए फैला है, इसलिए कई देशों में संक्रमण को रोकने के लिए क्वारंटाइन और आइसोलेशन के कड़े उपाय किए गए हैं:

  • 10 मई 2026 को यह जहाज स्पेन के टेनेरिफ बंदरगाह पर पहुंचा। यहां यात्रियों को जहाज से उतारकर स्पेशल आइसोलेशन केंद्रों में रखा गया है और उन्हें उनके देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
  • नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड में संक्रमित पाए गए यात्रियों को एयरलिफ्ट कर इन देशों के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां वे क्वारंटाइन और इलाज के दायरे में हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका में संक्रमित महिला यात्री की मृत्यु जोहान्सबर्ग में होने के कारण वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने संपर्क में आए लोगों की निगरानी और ट्रेसिंग बढ़ा दी है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल आपकी जागरुकता के लिए हैं। अगर आपको कोई खास लक्षण महसूस हो तो परेशान न हो, समय पर डॉक्टर को दिखाकर जांच कराएं।