• हिंदी

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के हैं ये 4 लक्षण, मोटापा की है यह मुख्य वजह

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के हैं ये 4 लक्षण, मोटापा की है यह मुख्य वजह
मेटाबॉलिज्म कमजोर होने के लक्षण। © Shutterstock

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है उनके शरीर के कुछ खास लक्षण होते हैं।

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 25, 2018 11:38 PM IST

कुछ लोगों में  मोटापा की समस्या अनायास ही आ जाती है और लाख कोशिश के बाद भी नहीं जाती है। कुछ लोगो डायट और एक्सरसाइज करके थक जाते हैं लेकिन उनका मोटापा नहीं जाता है। इसकी वजह से लोगो निराश होकर एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा की ऐसा क्यों होता है ? इसके पीछे का मुख्य कारण होता है मेटाबॉलिज्म का कमजोर होना। जी हां, जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है उनके शरीर के कुछ खास लक्षण होते हैं। उनमें तत्परता की कमी दिखती है। आइए जानते हैं मेटाबॉलिज्म कम होने के सामान्य लक्षण।

बदन दर्द

शरीर में हमेशा दर्द का अनुभव होना मेटाबॉलिज्म कमजोर होने का लक्षण है। बिना किसी कारण के शरीर में दर्द रहना यह दर्शाता है कि थायरॉयड में भी गड़बड़ी हो सकती है। मोटापा की परेशानी वालों में अक्सर देखा गया है कि उनके मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ होती है।

Also Read

More News

ये भी पढ़ेंः मोटापा करना है दूर तो खाना खाने से पहले पिएं ये “फैट कटर ड्रिंक”।

थकावट महसूस होना

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, वे हमेशा थकावट महसूस करते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए मेटाबोलिज्म रेट बढाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। एक बार में खाना खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर बाद कुछ न कुछ खाते रहे।

ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार क्या है सेक्स करने का सही समय और खास पोजीशन ?

पेट के आस-पास ज्यादा मोटापा 

बिना कुछ खाए भी पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ना मेटाबॉलिज्म रेट कम होने का कारण है। इस तरह का मोटापा कम करने में बहुत परेशानी होती है लेकिन फिर भी पेट कम होने का नाम नहीं लेता। जब भी अचानक वजन बढ़ना महसूस करें तो मेटाबोलिज्म रेट की जांच जरूर करवाएं।

ये भी पढ़ेंः सोरायसिस के 7 प्रकार, इग्नोर करना पड़ सकता है मंहगा।

भूख का कम लगना 

कुछ लोगों को भूख कम लगने की आदत को आप देखते होगें। ऐसे लोगों में अक्सर देखा जाता है कि उनका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है।