... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 21, 2023 1:46 PM IST
1-2 दिन में नहीं, इतने वक्त में कम होता है नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल! जानें दवा से कोलेस्ट्रॉल कम होने का समय
High Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनकर दिल और दिमाग में डर का ख्याल आता है क्योंकि ये कई गंभीर बीमारियों का एक प्रमुख कारण है, जिसमें हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक शामिल है। हालांकि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि शरीर में कितना कोलेस्ट्रॉल लेवल आपके लिए हानिकारक होता है। अक्सर कोलेस्ट्रॉल की दवा खा रहे लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि कितने दिन तक दवा खाने के बाद नसों में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। क्या आपके मन में भी ये सवाल उठता है? अगर हां, तो हम आपको बता रहे हैं कि कितने दिनों में आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है और इसके लिए आपको क्या-क्या करना पड़ सकता है।
जब बात हाई कोलेस्ट्रॉल की होती है तो शरीर में 200 mg/dL से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल को खतरनाक माना जाता है। इतनी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल लेवलअगर आपके शरीर में बना रहता है तो ये कई तरह की परेशानियां पैदा करना शुरू कर देता है। ये कोलेस्ट्रॉल सिर्फ नसों में जमा नहीं होता बल्कि ये आपकी आंखों की पलकों के नीचे भी जमा होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में व्यक्ति को सीने में दर्द, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा होता है।
अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ दवा लेने से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा तो आप बिल्कुल गलत हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट से लेकर दवा और एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को वापस नार्मल लाने के लिए शुरू में डॉक्टर की लिखी दवा का 3 महीने तक सेवन करना होता है। इसके बाद रोगी को डॉक्टर से तब तक मिलने की सलाह दी जाती है, जब तक कोलेस्ट्रॉल लेवल वापस से नार्मल नहीं हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवा का नाम है स्टैटिन्स, जिसे आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में 4 से 6 सप्ताह तक का वक्त लगता है। अगर आपका एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है यानि 190 तो आपको स्टैटिन की हाई डोज देने की जरूरत होती है ताकि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम हो सके।
अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो कोलेस्ट्रॉल कम होने में वक्त लग सकता है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ह्रदय रोग जैसी क्रॉनिक स्थिति से जूझ रहे लोगों को लंबे वक्त तक दवा खानी पड़ सकती है। जब किसी रोगी को हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए दवा लिख दी जाती है को उसे आमतौर पर लंबे वक्त तक दवा का सेवन करने की जरूरत है। हालांकि डॉक्टर की सलाह के बाद दवा जरूर बंद की जा सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसेः
1-इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन न करें
2- ट्रांस-फैट वाले फूड्स
3- मांस और ज्यादा तली-भुनी चीजों के साथ तेल में पकी हुई सब्जियों के सेवन से
4-शराब और धूम्रपान का सेवन कम करें।
5-अच्छी नींद लें
6- वजन कम करें
7-हर दिन कम से कम 5 किमी पैदल चलें।
8-नियमित व्यायाम के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें