वजन घटाने से पड़ता है मेंटल हेल्थ पर असर, एक्सपर्ट से जानिए वेट लॉस का मेंटल हेल्थ से क्या है कनेक्शन

Weight Loss and mental Health :  वजन घटाने से आपके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 15, 2023 9:29 AM IST

Weight Loss and mental Health : आधुनिक समय में कई लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापे के कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो भले ही मोटापे का शिकार न हुए हों, लेकिन खुद को स्लीम या जीरो फिगर दिखाने के लिए दिन रात वजन कम करने की मेहनत में लगे रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने से आपके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। जी हां, गुरुग्राम मैक्स हॉस्पिटल की सीनिय कंसटलेंट साइकेट्रिस्ट डॉक्टर सौम्या मुदगल का कहना है कि वजन घटाने से आपके मेंटल हेल्थ पर दो तरीकों से प्रभाव पड़ता है, एक नकारात्मक और एक सकारात्मक। आइए जानते हैं डॉक्टर से इस विषय के बारे में विस्तार से-

वजन घटाने का मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर

डॉक्टर सौम्या का कहना है कि वजन घटाने से कई लोगों के मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर होता है। खासतौर पर उन लोगों को जो लंबे समय से मोटापे से जूझ रहे हैं और इस मोटापे की वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियां हुई हैं। ऐसे लोगों का वजन घटाने का उद्देश्य खुद को हेल्दी रखना, अपने शरीर को फिट रखना और सेल्फ लव से जुड़ा होता है। इस तरह के व्यक्ति को वजन घटाने से उनका मेंटल हेल्थ बेहतर होता है, उनके अंदर कॉन्फिडेंट लेवल बढ़ता है, वे स्ट्रेस फ्री फील करते हैं। 

वजन घटाने का मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर

डॉ. सौम्या का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा वजन घटाने पर उनके मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। खासतौर पर ऐसे लोग जो फिट होने के बावजूद खुद को स्लीम या फिर जीरो फिगर बनाने के लिए वेट लॉस करते हैं। ऐसे लोग अपनी बॉडी से प्यार नहीं करते हैं। ऐसे लोगों में सेल्फ लव की कमी होती है। साथ ही उन्हें काफी ज्यादा वजन कम करने की होड़ होती है, जिसके कारण वे स्ट्रेस फील भी करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं और आपका वजन बीएमआई इनडेक्स के अंदर है, तो सबसे पहले आप खुद की बॉडी से प्यार करें। इसके साथ ही एक बार विचार करें कि क्या आपको सच में वजन को घटाने की जरूरत है या नहीं?

अगर आप वजन जीरो फिगर को लेकर काफी स्ट्रेस में रहते हैं, तो इससे आपका वजन कम होने की वजह बढ़ सकता है। साथ ही आप ओवरईटिंग के भी शिकार हो सकते हैं, जो आपके वजन को बढ़ा सकता है।

सही तरीके से वजन घटाने से मेंटल हेल्थ पर रहता है पॉजिटिव असर

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन घटे तो स्ट्रेस में आकर वजन घटाने की कोशिश न करें। वजन को घटाने के लिए सबसे पहले एक प्लान तय करें। साथ ही डॉक्टर या फिर डायटीशियन की मदद से अपना वजन घटाएं, ताकि आपको सही राय मिल सके। इसके अलावा रोजाना कुछ मिनटों तक एक्सरसाइज करें। यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है, लेकिन अगर आप स्ट्रेस में आकर या फिर किसी मजबूरी में जीरो फिगर की वजह से वजन घटाने का सोच रहे हैं तो इसके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी वजन घटाने का प्लान करें, तो एक बार डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source