कफ सिरप की एक्सपायरी डेट ही काफी नहीं, खुलने के बाद सिर्फ इतने दिन तक होता है सुरक्षित!

How long to use syrup after opening the bottle : पेरेंट्स अक्सर बच्चों को कफ सिरप की बोतल खोलने के बाद बार-बार वही पिलाते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है?

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 14, 2026 12:22 PM IST

How long to use syrup after opening the bottle : सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या होने पर बच्चों को कफ सिरप देना आम बात है। अक्सर पेरेंट्स बच्चों को घर में रखी हुई कफ सिरप की खुली हुई बोतल से ही दवा देते हैं। पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि दवा की एक्सपायरी डेट 5 महीने बाद की है तो बच्चों के लिए दवा बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन सच्चाई ये बिल्कुल भी नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि दवा की बोतल पर लिखी हुई एक्सपायरी केवल तब तक मान्य होती है जब तक बोतल सील (Seal) है। जैसे ही आप दवा की बोतल खोलते हैं तो उसके एक्सपायर होने का समय भी बदल जाता है।

कफ सिरप की बोतल खोलने के बाद क्या होता है?

डॉ. तरुण आनंद के अनुसार, जैसे ही आप कफ सिरप की बोतल खोलते हैं, तो उसमें हवा, गंदगी और हवा में पहले से ही मौजूद बैक्टीरिया व फंगस पनपने लगते हैं। इससे दवा की गुणवत्ता धीरे- धीरे कम होने लगती है। इसलिए खुली हुई दवा के सिरप की बोतल पर एक्सपायर डेट लागू नहीं होती है।

खुला हुआ सिरप कितने समय तक सुरक्षित होता है?

बच्चों के लिए बोतल खोलने के बाद 1 महीने तक कफ सिरप का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। अगर आप इससे ज्यादा समय के बाद खुली हुई बोतल से बच्चों को कफ सिरप देते हैं तो ये उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 1 महीने के बाद खुले हुए कफ सिरप में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं इससे दवा का असर कम हो सकता है।

1 महीने से ज्यादा समय से खुली हुई कफ सिरप की बोतल से आप बच्चों को दवा देते हैं तो इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ गंभीर मामलों में बच्चों को डायरिया और इन्फेक्शन भी हो सकता है इसलिए 1 महीने से ज्यादा पुराने खुले सिरप का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, भले ही एक्सपायरी डेट अभी बाकी हो।

पाउडर कफ सिरप कितने दिन तक यूज हो सकता है?

डॉक्टर बताते हैं कि कुछ पेरेंट्स बच्चों के लिए लिक्विड की बजाय पाउडर कफ सिरप का भी यूज करते हैं। पाउडर कफ सिरप को यूज करने से पहले पानी मिलाकर तैयार किया जाता है। इन्हें Dry Syrup या Reconstituted Syrup कहा जाता है। एक बार पानी में मिलाने के बाद पाउडर कफ सिरप को सिर्फ 7 दिन तक ही यूज करना चाहिए। 7 दिन के बाद पाउडर कफ सिरप में मौजूद एंटीबायोटिक की ताकत कम हो जाती है। जिसके कारण बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते और बच्चों में बीमारी बार-बार लौटकर वापस आ सकती है।

बच्चों के सिरप स्टोर करने का सही तरीका

बोतल के खोलने के बाद भी बच्चों के कफ सिरप की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए इन्हें सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है। बच्चों के लिए कफ सिरप को स्टोर करते समय नीचे बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें।

  • कफ सिरप को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें।
  • कफ सिरप की बोतल ऐसी जगह पर रखें जहां सीधी धूप न आएं
  • कफ सिरप को किसी भी गीली सतह पर बिल्कुल न रखें।

निष्कर्ष

बच्चों की सेहत बहुत नाजुक होती है। ऐसे में पेरेंट्स द्वारा की गई छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए बच्चों के लिए यूज होने वाली कफ सिरप की एक्सपायरी, स्टोरेज और सही समय पर उपयोग हर पेरेंट्स को समझना चाहिए।

Highlights

  • कफ सिरप खोलने के बाद 1 महीने तक यूज हो सकता है।
  • पाउडर सिरप का यूज सिर्फ 7 दिन तक ही कर सकते हैं।
  • सिरप की बोतल खोलने के बाद उसे सही से स्टोर करना जरूरी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source