
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 9, 2025 1:07 PM IST
Medically Verified By: Dr. Bhumesh Tyagi
Vitamin B12 Deficiency Warning: 5 Alarming Signs Your Body Is Dangerously Low On Vitamin B12
How quickly can you fix B12 deficiency : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं जैसे- एनीमिया का खतरा रहता है। इसकी वजह से शरीर में थकान, कमजोरी और स्किन भी पीली पड़ने लगती है। ऐसे में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका कुछ ही समय में विटामिन बी12 की कमी दूर हो जाए, तो ऐसा मुश्किल है। क्योंकि विटामिन बी12 की कमी से उबरने में समय लगता है और पर्याप्त स्तर पर शरीर में इसकी पूर्ति के लिए सही ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। हालांकि, सबसे पहले आपको इसकी कमी होने पर लक्षणों को समय से पहचानने की जरूरत होती है। वहीं, विटामिन बी12 की पूर्ति में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर में इसकी कितनी मात्रा में कनी है। इसकी पूर्ति के लिए डॉक्टर कुछ सप्लीमेंट्स, इंजेक्शन जैसे तरीकों से उपचार करते हैं। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में कितना समय लगता है? इस विषय की जानकारी के लिए हमने इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. भूमेश त्यागी से बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बारे में-
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में कितना समय लगेगा, यह जानने से पहले इसकी कमी के लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि इस तरह के लक्षण आपको अपने शरीर में दिखाई देते हैं, जो इसके लिए आपको कुछ सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत होती है। हालांकि, ये लक्षण हर किसी को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं, लेकिन विटामिन बी12 की कमी के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं-
शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर आपको कुछ सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन लेने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ आहार की मदद से भी इसकी पूर्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में-
नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए - अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो आपके लिए विटामिन बी12 की पूर्ति करना आसान है। इसके लिए बस आपको नियमित रूप से अपने आहार में रेड मीट, चिकन, अंडे, मछली और सी-फूड्स जैसे आहार को शामिल करने की जरूरत है।
डेयरी प्रोडक्ट्स - दूध, दही, पनीर और चीज़ जैसे उत्पादों से भी विटामिन बी12 मिलता है।
फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ - कुछ नाश्ते के अनाज, ब्रेड, और कुछ वनस्पति दूध जैसे सोया या बादाम दूध में विटामिन बी12 मिलाया जाता है।
अन्य स्रोत: कुछ मशरूम और पोषक खमीर में भी विटामिन बी12 पाया जा सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को रातों-रात पूरा नहीं किया जा सकता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको कुछ समय लग सकता है। यह समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 का कितना स्तर है।
इसके साथ ही विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स किस तरह का है, इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके शरीर को इसकी कमी को दूर करने में कितना समय लगेगा।
विटामिन बी12 की कमी से उबरने में लगने वाला समय हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है, जो विभिन्न जोखिम कारकों, जीवनशैली पर निर्भर कर सकता है। कुछ लोगों में इसकी पूर्ति कुछ दिनों में हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को कई सप्ताह भी लग सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.