Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड कितने दिन में ठीक होता है? जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज

इसकी वजह से जोड़ों में अकड़न और गंभीर दर्द का अनुभव हो सकता है। इसलिए इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है।

यूरिक एसिड कितने दिन में ठीक होता है? जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज
VerifiedVERIFIED By: DR. Vineet

Written by Anju Rawat |Published : February 6, 2026 2:25 PM IST

यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, यह तब बनता है जब शरीर में प्यूरिन नामक तत्व टूटता है। सामान्य स्थिति में यह किडनी के जरिए पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो यह जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन पैदा करता है। इसकी वजह से जोड़ों में अकड़न और गंभीर दर्द का अनुभव हो सकता है। इसलिए इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है। ज्यादातर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर यूरिक एसिड कितने दिन में ठीक हो जाता है? आइए, एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल कंसल्टेंट, यूरोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा से जानते हैं इसके बारे में-

यूरिक एसिड कितने दिन में ठीक हो सकता है?

डॉ. विनीत जैन बताते हैं, "अगर यूरिक एसिड थोड़ा सा ही बढ़ा है, तो इसे सही डाइट और समय पर इलाज से ठीक किया जा सकता है। आमतौर पर यूरिक एसिड 2 से 4 हफ्तों में कंट्रोल में आ जाता है। लेकिन, अगर यूरिक एसिड बहुत हाई है और लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो इस स्थिति को ठीक करने में 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। दरअसल, जब यूरिक एसिड लंबे समय से बढ़ा हुआ रहता है तो गाउट की स्थिति विकसित हो जाती है। ऐसे में आपको जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है और इसे ठीक करने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।"

वह आगे बताते हैं कि यूरिक एसिड जड़ से खत्म नहीं होता है। लेकिन, सही लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट और दवाइयों की मदद से इसे नॉर्मल लेवल पर कंट्रोल किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

  • यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको जोड़ों में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। खासकर, पैर के अंगूठे पर
  • जोड़ों पर सूजन और लालिमा
  • जोड़ों में सूजन की वजह से चलने-फिरने और उठने-बैठने में परेशानी
  • अक्सर ही थकान और कमजोरी का अनुभव होना
  • बुखार जैसा महसूस होना

यूरिक एसिड नॉर्मल कितना होना चाहिए?

  • पुरुषों में: 3.4 – 7.0 mg/dL
  • महिलाओं में: 2.4 – 6.0 mg/dL

यूरिक एसिड का इलाज क्या है?

  • डॉक्टर यूरिक एसिड के लेवल को देखकर दर्द और सूजन कम करने वाली दवाइयां लिख सकते हैं। बिना डॉक्टर के कोई भी दवा न लें।
  • यूरिक एसिड कम करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। हरी सब्जियों, फलों, लो फैट मिल्क और साबुत अनाज का सेवन करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे यूरिक एसिड पेशाब के साथ बाहर निकल जाएगा।
  • यूरिक एसिड बढ़ने पर रेड मीट और सी फूड का सेवन करने से बचें।