जब बच्चे को हो वायरल बुखार तो इन बातों पर ध्यान दें

अगर बुखार के साथ-साथ आपको सिरदर्द, खांसी और गले में इन्फेक्शन जैसी परेशानियां भी हों तो नज़रअंदाज़ किए बगैर अपने डॉक्टर से मिलें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 23, 2018 7:33 PM IST

वायरल बुखार मौसम के बदलते ही एक बड़ी समस्या के रुप में उभरने लगती है। बड़े और बच्चे सभी इसका शिकार हो जाते हैं। बरसात के आसपास के समय में वायरल बुखार के मामले सबसे ज़्यादा देखे जाते हैं।  वायरल बुखार होने पर से जहां कुछ लोग 4-5 दिन  बाद ही ठीक होने लगते हैं वहीं कुछ लोगों का बुखार 10-12 दिनों तक नहीं उतरता।  लेकिन क्या यह साधारण बात है या एक गंभीर समस्या है, यह सवाल ऐसे में आपके मन में भी आ सकता है। दरअसल बुखार की तीव्रता मरीज के उम्र पर निर्भर करती है और अगर वायरल फीवर किसी फ्लू वायरस की वजह से हुआ है तो इसे ठीक होने में कम से कम 5 दिनों का समय लगता है। अगर दवा लेने के बावजूद भी तीन दिनों के अन्दर बुखार कम नहीं हो रहा है तो आपको किसी डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाले वायरल फीवर में भी बुखार तीन दिनों के बाद हल्का पड़ जाता है। वैसे देखा जाए तो वायरल बुखार की शुरुवात में ही उसकी सही वजह की जांच कर पाना बहुत मुश्किल होता है। डॉक्टर शुरुवात में गले की जांच, पेशाब में जलन जैसे लक्षणों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपको वायरल किस वजह से हुआ है। आमतौर पर अगर मरीज को बहुत तेज बुखार रहता है तो डॉक्टर उनका सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाते हैं, क्योंकि ब्लड टेस्ट से सही कारण आसानी से पता चल जाता है। इसीलिए अगर बुखार के साथ-साथ आपको सिरदर्द, खांसी और गले में इन्फेक्शन जैसी परेशानियां भी हों तो नज़रअंदाज़ किए बगैर अपने डॉक्टर से मिलें।

छोटे बच्चों को होनेवाला बुखार अगर 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप तुरंत किसी बाल रोग विशेषज्ञ से बच्चे की जांच कराएं। 6 साल से कम उम्र के बच्चों को अगर तेज़ बुखार है तो इसमें कभी भी देरी न करें, क्योंकि उनकी इम्युनिटी पॉवर काफी कमज़ोर हो जाती है। साथ ही डॉक्टरों  के मुताबिक छोटे बच्चों को वायरल बुखार होने पर उसे घरेलू नुस्खों से ठीक करने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चे की तबियत और बिगड़ सकती है इसीलिए ऐसा करने से बचें।

चित्र स्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.