
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Life expectancy in last stage of cancer: आज के समय की सबसे खतरनाक और जानलेवा बीमारियों में से एक कैंसर भी है। वैसे तो कैंसर का इलाज मिल चुका है और इसे पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। लेकिन यह निर्भर करता है कि कैंसर शरीर के किस हिस्से में है और उसका प्रकार क्या है। साथ ही यह भी निर्भर करता है कि कैंसर कितना गंभीर हो चुका है। कैंसर की आमतौर पर स्टेज होती हैं, जो जितनी बढ़ती जाती हैं यह रोग उतना ही गंभीर होता जाता है और उससे मरीज के बचने की संभावना भी उतनी ही कम होने लगती है। इसलिए हमेशा कैंसर को स्टेज के अनुसार निर्धारित किया जाता है। कैंसर की पहली स्टेज सबसे कम गंभीर और चौथी स्टेज सबसे गंभीर और जानलेवा बन जाती है। कैंसर की स्टेज को बीमारी की गंभीरता और अन्य कई कारकों को आधार पर निर्धारित किया जाता है। साथ ही कैंसर की स्टेज समेत कई कारकों पर निर्भर करता है कि व्यक्ति कितने समय तक जीवित रह सकता है। चलिए जानते हैं कैंसर की चौथी स्टेज आने पर मरीज कितने समय तक जीवित रह सकता है।
बहुत से लोगों का यह सवाल रहता है कि कैंसर की चौथी स्टेज के बाद व्यक्ति कितने समय तक जीवित रह सकता है। दरअसल, कैंसर की चौथी स्टेज सबसे एडवांस स्टेज है और इसमें व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा काफी कम रह जाती है। यह आमतौर पर निर्भर करता है कि प्राइमरी कैंसर शरीर के किस हिस्से में है और किन हिस्सों में फैल चुका है। शरीर के कुछ हिस्सों में कैंसर चौथी स्टेज में आने के बाद भी उसका इलाज किया जा सकता है और मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है। जबकि कुछ हिस्सों में जैसे ब्रेन कैंसर और लंग कैंसर आदि चौथी स्टेज में आने पर उनका जड़ से इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसी स्थिति में कैंसर की चौथी स्टेज में आने के बाद मरीज की जीवन प्रत्याशा 1 महीने से लेकर 1 साल तक भी हो सकती है। हालांकि, अगर उसे कंट्रोल करने के लिए सही उपचार व अन्य देखभाल मिल रही है, तो हो सकता है मरीज की जीवन प्रत्याशा 1 साल से भी ज्यादा हो जाए। यह पूरी तरह से कैंसर की स्टेज पर ही निर्भर करता है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि कैंसर शरीर के किस हिस्से में है और उसे कैसा उपचार मिल रहा है, आदि चीजें निर्भर करती हैं कि मरीज की लाइफ एक्सपेक्टेंसी कितनी है। इसलिए कैंसर के मरीज की दवाएं विशेष रूप से ध्यानपूर्वक दी जाती हैं। स्पेशल केयर व सही ट्रीटमेंट की मदद से जीवन प्रत्याशा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
जैसा कि आपको ऊपर भी बताया था कि कैंसर की गंभीरता के अनुसार ही स्टेज को निर्धारित किया जाता है। चौथी स्टेज कैंसर की सबसे एडवांस स्टेज होती है, जिसमें कैंसर शरीर के एक हिस्से से अन्य हिस्सों में फैलना शुरू हो जाता है। जब कैंसर फैलना शुरू हो जाए तो मरीज की जीवन प्रत्याशा काफी हद तक कम हो जाती है। हालांकि, यह पूरी तरह से कैंसर के प्रकार पर भी निर्भर करता है, क्योंकि कुछ प्रकार के कैंसर चौथी स्टेज में आकर भी ठीक हो सकते हैं।