
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Bir Singh Sehrawat
Liver Cancer Kya Hota Hai: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। लिवर, रक्त को साफ करने, पित्त को बनाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है। लिवर, शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। यह पाचन में मदद करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। लिवर विटामिन्स और मिनरल्स को स्टोर करता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लिवर का हेल्दी बने रहना बहुत जरूरी होता है। वहीं, जब लिवर खराब होता है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है। लिवर के खराब होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। इतना ही नहीं, लिवर कैंसर का इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए लिवर कैंसर का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। आइए, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी- प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर और एचओडी डॉ. बीर सिंह सहरावत से जानते हैं लिवर कैंसर कैसे फैलता है?
लिवर कैंसर, लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है। लिवर कैंसर का समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है। अन्यथा, यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। लिवर कैंसर धीरे-धीरे शरीर के कई अन्य अंगों तक फैल सकता है। यह शरीर के कई अन्य क्षेत्र जैसे- कोलन, फेफड़ों या स्तन तक भी फैल सकता है।
लिवर कैंसर के शुरुआती मामलों में लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। जब स्थिति गंभीर होती है, तो लक्षण महसूस होते हैं।
लिवर कैंसर तब होता है, जब लिवर सेल्स के डीएनए में परिवर्तन हो जाते हैं। जब लिवर की कोशिकाओं में अनियंत्रित रूप से वृद्धि होती हैं, तो लिवर कैंसर होता है। लिवर कैंसर कई कारणों से हो सकता है। क्रोनिक हेपेटाइटिस संक्रमण, लिवर कैंसर का एक आम कारण है। हालांकि, कुछ मामलों में लिवर कैंसर बिना किसी बीमारी वाले व्यक्ति को भी हो सकता है।
हेपेटाइटिस बी और सी वायरस से संक्रमित व्यक्ति में लिवर कैंसर का जोखिम काफी अधिक होता है। हेपेटाइटिस बी और सी वाले रोगियों में लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको हेपेटाइटिस है, तो समय पर इलाज जरूर कराएं। अन्यथा, लिवर खराब हो सकता है और जानलेवा तक हो सकता है।
सिरोसिस के रोगियों में भी लिवर कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। इन रोगियों में लिवर कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।
डायबिटीज रोगियों में भी लिवर कैंसर का जोखिम अधिक होता है। दरअसल, हाई ब्लड शुगर की वजह से लिवर को नुकसान पहुंचता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा शराब का सेवन करने से भी लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता है।
लिवर कैंसर के इलाज के लिए दवाओं, थेरेपी और ट्रांसप्लांट का सहारा लिया जा सकता है।
लिवर कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर रेडिएशन थेरेपी करवा सकते हैं। इस थेरेपी की मदद से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है। इससे ट्यूमर को हटाने में मदद मिलती है।
कीमोथेरेपी की मदद से भी लिवर कैंसर का इलाज संभव है। इसमें दवाओं के उपयोग से कैंसर कोशिकाओं को मारा जाता है। इससे कैंसर सेल्स नष्ट होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलते हैं।
हेपेटेक्टोमी एक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसकी वजह से लिवर कैंसर का इलाज संभव है। इसमें लिवर के एक हिस्सा या पूरा लिवर निकाला जाता है। कुछ मामलों में डॉक्टर हेपेटेक्टोमी सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।
लिवर कैंसर के कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट करवाया जा सकता है। इसमें लिवर कैंसर के रोगी में स्वस्थ लिवर को ट्रांसप्लांट किया जाता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
लिवर कैंसर, लिवर में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है।
लिवर कैंसर में आपको शराब और ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। आपको ज्यादा मीठे का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
जी हां, लिवर कैंसर का इलाज संभव है। हालांकि, गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है।
पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज दर्द होना, लिवर कैंसर का पहला संकेत हो सकता है।