
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 20, 2023 12:53 PM IST
High cholesterol : आज के समय में लोग कम उम्र में भी हार्ट डिजीज की चपेट में आ रहे हैं। इसके प्रमुख कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल माने जाते हैं। हालांकि, हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, जिसमें गुड कोलेस्ट्रॉल का होना बहुत ही जरूरी है। शरीर में दोनों तरह के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होते हैं। यह शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसके अलावा शरीर को विटामिन डी और हार्मोन बनाने के लिए कुछ मात्रा में कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए, तो धमनियों में रुकावट आ सकती है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाना बहुत ही जरूरी है। आज के समय में कई लोग कम उम्र में भी हार्ट अटैक आ रहा है, इसका कारण कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। अगर आप अपने खानपान पर अधिक ध्यान देंगे, तो हार्ट डिजीज से काफी हद तक बच सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल का अर्थ है कि आपके खून में लिपिड यानी वसा की मात्रा अधिक है। लिपिड मोम जैसा पदार्थ होता है, जो घुलनशील प्राकृतिक पदार्थ होते हैं। इस स्थिति को हाइपरलिपिडिमिया कहा जाता है। शरीर के कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए शरीर में लिपिड की सही मात्रा होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन अगर लिपिड की मात्रा बढ़ जाए, तो हमारा शरीर इसे ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसे में धमनियों में अतिरिक्त लिपिड जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में ब्लड वेसेल्स में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
अगर आप केक, आइसक्रीम, पेस्ट्री, कुकीज जैसी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ डायबिटीज का खतरा बढ़ता है बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी कारण बनता है। दरअसल, इस तरह की चीजों में कई तरह के अनहेल्दी फैट, आर्टिफिशियल शुगर और कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। इन सभी चीजों से हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही हार्ट पर नकारात्मक असर पड़ता है।
आधुनिक समय में लोगों को न सिर्फ बर्गर, पिज्जा में चीज डालकर खाना पसंद है, बल्कि कई लोग अपने डेली के खानपान में भी चीज को एड करने लग गए हैं। चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 ग्राम चीज में लगभग 20 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड में लिपिड का स्तर बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
अधिक तला-भुना खाने से भी आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप काफी ज्यादा समोसे, पकौड़ी और फ्रेंच फाइस जैसी चीजें खा रहे हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। दरअसल, इस तरह की चीजों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसके अलावा ट्रांस फैट भी अधिक होता है, जिससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, बल्कि मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी खतरा रहता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर किसी कारण से आपको असहज महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।