
Also Read
फिट और हेल्दी रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स फिजिकली एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। फिजिकली एक्टिव रहने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इससे स्ट्रोक और डायबिटीज से भी बचाव संभव है। रोजाना एक्सरसाइज या अन्य फिजिकल एक्टिविटी करने से हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। इससे मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। डिप्रेशन और चिंता कम होता है। इतना ही नहीं, अगर आप फिजिकली एक्टिव रहेंगे, तो नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। लेकिन, क्या फिजिकली एक्टिव रहने से कैंसर से बचाव संभव है? क्या खेल-कूद करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है? आइए, अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, उदयपुर के कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जतिन चौधरी से जानते हैं कि कैंसर से बचाव के लिए फिजिकली एक्टिव रहना क्यों जरूरी है? आपको बता दें कि डॉ. जतिन व्हाइटकोट स्पोर्ट्स (Whitecoat Sports) से भी जुड़े हुए हैं। यह एक इंडियन हेल्थकेयर लीग है, जो कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कैंसर के जल्दी निदान पर जोर देता है।
फिजिकली एक्टिव रहने से फिट और हेल्दी रहने में काफी मदद मिलती है। एक्सरसाइज या किसी अन्य तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। कैंसर की बीमारी भी इसमें से एक है। नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग या फिजिकल एक्टिविटी करने से कैंसर रोग से बचा जा सकता है।
कई शोधों में भी साबित हुआ है कि जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं, उनमें कैंसर विकसित होने का जोखिम कम करता है। जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, उनमें 20-30 फीसदी कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
रेगुलर एक्सरसाइ करने या शारीरिक गतिविधि करने से इन सभी प्रकार के कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
फिजिकली एक्टिव रहने से कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। वहीं, कैंसर के इलाज के बाद भी फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। इससे कैंसर से रिकवरी में मदद मिलती है। साथ ही, दोबारा कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए
कैंसर से बचाव के लिए आपको मॉडरेट इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप सप्ताह में 5-6 घंटे की मॉडरेट एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप अपनी लाइफस्टाइल में स्पोर्ट्स को भी शामिल कर सकते हैं। इससे भी फिट और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज और खेल-कूद को अपने नियमित दिनचर्या को हिस्सा जरूर बनाएं। इससे कैंसर ही नहीं, कई अन्य सामान्य और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।