
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 18, 2026 2:22 PM IST
bad eating habits that cause weight gain
Habit of Eating Too Fast: आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में आप क्या खा रहे हैं, इस पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन कैसे खाते हैं, इस पर नहीं। भारत में ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि वे जल्दी-जल्दी खाना खा रहे हैं या आराम से खा रहे हैं और जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत को अनहेल्दी भी नहीं समझते या फिर उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अक्सर लोग समय की कमी के कारण या फिर खाने का टेस्ट अच्छा होने के कारण जल्दी-जल्दी यानी बड़े निवाले के साथ भोजन करने लगते हैं, जिसे चबाने में मुश्किल होती है और बाद में यह पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है। आदर्श निवाला लगभग 1.5 सेंटीमीटर, यानी अंगूठे के नाखून जितना होना चाहिए। ज्यादा बड़ा निवाला आपके स्वास्थ्य को नुक्सान पहुंचा सकता है और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। छोटा कौर ही आपके स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। मगर तेजी से खाने से आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, कैसे आइए जानते हैं।
अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो जब तक दिमाग को यह सिग्नल मिलता है कि आपका पेट भर चुका है, तब तक आप ज्यादा खा लेते हैं। सरल शब्दों में कहें तो जल्दी-जल्दी खाने की आदत के कारण अक्सर आप ज्यादा खाना खा लेते हैं और जरूरत से ज्यादा खा लेने के कारण कैलोरी शरीर में ज्यादा चली जाती है। यही जरूरत से ज्यादा खाना शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देता है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।
(और पढ़ें - दिन में 3 बार की बजाय 6 बार खाना खाने के फायदे)
जल्दी-जल्दी खाने और बिना सही से चबाए निवाले निगलने से भोजन ठीक से पच नहीं पाता। इससे अक्सर ही गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। वहीं खराब पाचन प्रक्रिया शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे मोटापा बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसी लिए हमें बचपन से सिखाया जाता है कि खाने को हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर ही खाना चाहिए।
जिन लोगों को जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत है, वे अक्सर या तो स्ट्रेस या फिर बिजी लाइफस्टाइल से परेशान होते हैं। ऐसे में जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत उनकी इटिंग डिसऑर्डर में भी बदल सकती है। कई ऐसे इटिंग डिसऑर्डर हैं, जिनके कारण शरीर का वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है और मरीज अगर कम खाना खाने की कोशिश करता है, तो उससे और ज्यादा भूख लगने लगती है। हालांकि, इस कंडीशन को सही ट्रीटमेंट की मदद से मैनेज किया जा सकता है।
जल्दी खाना खाने की आदत बेशक दिखने में छोटी लगती है, लेकिन यह धीरे-धीरे मोटापे और कई स्वास्थ्य समस्याओं को का कारण बनती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर ही खाएं। हर बाइट को कम से कम 20–30 बार चबाना पाचन जरूरी होता है। वहीं भोजन करने के दौरान टीवी या मोबाइल से दूरी रखें, ताकि ध्यान भोजन पर रहे। छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन करना और बीच-बीच में सही मात्रा में पानी पीना भी फायदेमंद होता है। उदाहरण के लिए दिन में तीन बार खाना खाने की बजाय उसी मात्रा में खाने के दिन में 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।