Vitiligo day 2022: सफेद दाग की शुरुआत कैसे होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और लक्षण

Vitiligo symptoms: सफेद दाग की शुरुआत बदरंग होते स्किन से होती है लेकिन समय के साथ ये बढ़ता जाता है और ये परेशान करने वाला हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 24, 2022 5:04 PM IST

विटिलिगो (vitiligo in hindi) या सफेद दाग एक ऑटो इम्यून कंडीशन है। ऑटो इम्यून का मतलब है कि हमारी इम्युनिटी हमारी अपनी त्वचा की कोशिकाओं को टारगेट करती है और उसे नष्ट कर देती है। विटिलिगो में, शरीर को रंग देने वाली कोशिकाएं (pigment cells) नष्ट हो जाती हैं जिससे त्वचा या बालों पर सफेद धब्बे हो जाते हैं। सफेद दाग का सही कारण ज्ञात नहीं है लेकिन विभिन्न जोखिम कारक हैं जो सफेद दाग पैदा करने में भूमिका निभाते हैं। इसी बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने डॉ. अप्रतीम गोयल (Dr. Apratim Goel), प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञ और लेजर सर्जन, कटिस स्किन सॉल्यूशन, मुंबई से बात की।

सफेद दाग की शुरुआत कैसे होती है-How does vitiligo start out?

डॉ. अप्रतीम गोयल बताते हैं कि विटिलिगो एक त्वचा की स्थिति है जिसमें शरीर पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। इसकी शुरुआत की बात करें तो विटिलिगो शरीर के किसी भी अंग से शुरू हो सकता है या इसे शरीर के कई हिस्सों में फैलाया जा सकता है। जैसे कुछ सामान्य क्षेत्र आंखों के आसपास, मुंह के आसपास, कोहनी, घुटने, पैर, हाथों के पीछे और हाथ में। साथ हीसफेद धब्बे एक पैच या एकाधिक पैच हो सकते हैं। ये किसी एक क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है या पूरे शरीर में हो सकता है। जैसे

-चेहरे

-हाथ

-पैर

-छाती आदि पर हो सकते हैं।

साथ ही ये खोपड़ी, भौंहों, पलकों आदि पर और बालों को भी समय से पहले सफेद बना सकता है। साथ ही ये मुंह और नाक के अंदर तक भी हो सकता है और इसे बदरंग कर सकता है।

सफेद दाग क्यों होता है-Vitiligo causes in hindi

सफेद दाग का सबसे आम कारण आनुवंशिक या वंशानुगत है। अगर परिवार में किसी को विशेष रूप से माता-पिता को सफेद दाग है, तो बच्चे में भी विटिलिगो विकसित होने की संभावना होती है। इसके अलावा अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों का पारिवारिक इतिहास है या फिर आप किसी अन्य ऑटो इम्यून स्थितियों से पीड़ित हैं, तो विटिलिगो विकसित होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ घटनाओं को भी विटिलिगो का कारण माना जाता है जैसे कि

-बच्चे के जन्म के दौरान तनाव

-प्रेगनेंसी के दौरान कैमिकल्स के संपर्क में रहना जिससे कि त्वचा को नुकसान हो

-कट और घाव जो विटिलिगो का कारण बन सकते हैं। जब एक कट, खरोंच या घाव से विटिलिगो होता है इसे कोबनेर की घटना ( koebner’s phenomenon) कहते हैं।

सफेद दाग छूने से फैलता है?

सफेद दाग या विटिलिगो कोई संक्रमण नहीं है। यह एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। साथ ही यह कोई कैंसर नहीं है। यह पूरी तरह से सौम्य है और इसमें स्वास्थ्य समस्या की तुलना में कॉस्मेटिक समस्या अधिक है।

विटिलिगो के लक्षण क्या हैं-Vitiligo symptoms?

विटिलिगो के लक्षणों में त्वचा का रंग खो सकता है। ये आपके मुंह, नाक और आंखों में हो सकता है। आपके सिर, चेहरे पर और बालों पर धब्बे हो सकते हैं।

तो, विटिलिगो के बारे में सही जानकारी रखें और इससे डरे नहीं और ना ही जिन्हें ये बीमारी हो उससे गलत व्यवहार करें। साथ ही शरीर में इसके कुछ भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source