लिवर को कैसे डैमेज करता है तंबाकू? बढ़ जाता है इन गंभीर रोगों का खतरा

Impact of tobacco on liver health: तंबाकू के सेवन से लिवर का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। इससे लिवर संबंधी बीमारियों के साथ-साथ लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 31, 2024 12:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Impact of tobacco on liver health: तंबाकू के सेवन से लिवर का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। इससे लिवर संबंधी बीमारियों के साथ-साथ लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। हर साल तंबाकू का का सेवन करने से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में तंबाकू के सेवन से करने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No-Tobacco Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

तंबाकू के सेवन से शरीर के विभिन्न अंगों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि तंबाकू का प्रतिकूल प्रभाव सिर्फ मुंह या फेफड़ों तक ही सीमित है। जबकि, ऐसा नहीं है। धूम्रपान या धुआं रहित  तंबाकू (तंबाकू चबाना), दोनों ही शरीर के लिए जानलेवा है। तंबाकू शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है, जिसमें लिवर भी शामिल है। जी हां, तंबाकू के किसी भी तरह के उत्पादन का प्रयोग करने से लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं तंबाकू के सेवन से लिवर को कैसे नुकसान पहुंचता है?

तंबाकू धूम्रपान लिवर के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है? (How does smoking tobacco affect your liver’s health?)

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने, पाचन में सहायता करने और शरीर में पोषक तत्वों का सही वितरण करने में अहम भूमिका निभाता है। तंबाकू में निकोटिन और टार जैसे कई हानिकारक रसायन होते हैं, जो लिवर के सामान्य कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं। जब तंबाकू चबाए जाता है या धूम्रपान करने से ये हानिकारक रसायन रक्त में प्रवेश करते हैं और लिवर तक पहुंच जाते हैं। लिवर इन्हें बाहर निकालने की कोशिश करता है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

तंबाकू के सेवन से लिवर को होने वाले नुकसान

डॉ सुश्रुत सिंह, अतिरिक्त निदेशक- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा के मुताबिक, तंबाकू में मौजूद हानिकारक रसायन शरीर के लगभग हर अंग में पाए जाने वाले एंजाइमों के एक प्रमुख परिवार के सामान्य कार्य को प्रभावित करते हैं। एंजाइम हार्मोन के उत्पादन, विटामिन डी और कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन और विषाक्त पदार्थों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तंबाकू का सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं के डीएनए को भी नुकसान पहुंचता है। तंबाकू के सेवन से फैटी लिवर डिजीज, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और लिवर कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।

लिवर कैंसर होना का खतरा

डॉ नेहा बेरी, वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, बीएलके मैक्स हॉस्पिटल के बताती हैं कि तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन लिपिड और कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है, जिसके परिणामस्वरुप नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की समस्या हो सकती है। समय के साथ, यह लीवर  फाइब्रोसिस के रूप में विकसित हो सकता है। फाइब्रोसिस लिवर के कार्यों को बाधित करता है और लिवर सिरोसिस के खतरे को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, तंबाकू में पाए जाने वाले कार्सिनोजेंस लिवर के डीएनए को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। इससे लिवर कैंसर (Hepatocellular Carcinoma) विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि लिवर ट्रांसप्लांट के बाद भी कोई व्यक्ति धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करता है, तो इससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।

तंबाकू का सेवन लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे फैटी लिवर डिजीज, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस और लिवर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और सभी प्रकार के तंबाकू का त्याग करना लिवर और अन्य अंगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source