
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 28, 2026 12:40 PM IST
Medically Verified By: Dr. Amit Bhushan Sharma
Image credits by: heart health function
Heart Function: जब किसी व्यक्ति का बीपी या कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो डॉक्टर तुरंत इलाज की सलाह देते हैं। क्योंकि हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं और उसके कार्य को प्रभावित करते हैं। कहा भी जाता है कि जिंदा रहने के लिए हृदय का सही से काम करना बहुत जरूरी होता है। जब हृदय के कार्य में कोई रुकावट आती है, तो हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। हृदय शरीर में कई ऐसे कार्य करता है कि अगर यह सही से काम न करें, तो व्यक्ति की जान तक जा सकती है। क्या आपको पता है हृदय क्या काम करता है और इसके काम करने की प्रक्रिया क्या है? तो आइए, इस बारे में पारस हेल्थ, गुरुग्राम में कार्डियोलॉजी विभाग में डायरेक्टर और यूनिट हेड के रूप में कार्यरत डॉ. अमित भूषण शर्मा से-
हृदय छाती के बीच में, बाईं तरफ स्थित होता है। यह एक मजबूत मांसपेशियों से बना अंग है, जो मुट्ठी के आकार जितना होता है। हृदय का मुख्य काम शरीर में खून का संचार बनाए रखना है। यह लगातार धड़कता रहता है और शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है।
heart functioning- AI generated image
हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसलिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। हृदय शरीर में कई ऐसे कार्य करता है, जो जिंदा रहने के लिए जरूरी होता है। इसलिए हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। अगर हृदय रोगों से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.