
डॉ. नीरज कुमार
डॉ. नीरज कुमार एक जाने माने जनरल मेडिसिन हैं, जिनके पास 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ... Read More
Written By: Dr. Niraj Kumar | Updated : April 17, 2026 7:32 PM IST
Fast Foods Effects on Brain: आजकल हर किसी का लाइफस्टाइल इतना बिजी हो गया चुका है कि किसी के पास अपनी हेल्थ का ध्यान रखने का टाइम ही नहीं है। समय की कमी और बढ़ते काम के प्रेशर के कारण लोग कई बार बाहर का खाना खा लेते हैं, जैसे कि पिज्जा, बर्गर, फ्राइज और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे फास्ट फूड्स। ये स्वाद में टेस्टी होते हैं और इनसे पेट भी भर जाता है, लेकिन इनसे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान का क्या? हालांकि, ज्यादातर लोगों को यह पता भी है कि फास्ट फूड से हमारे शरीर का वजन बढ़ता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन खतरा सिर्फ यहीं तक नहीं है, क्योंकि फास्ट फूड खाने से दिमाग और याददाश्त पर भी असर पड़ता है। फास्ट फूड में ज्यादा मात्रा में शुगर, नमक और खराब फैट (ट्रांस फैट) होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं (brain cells) को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
दिमाग का एक हिस्सा होता है जिसे हिप्पोकैम्पस कहा जाता है, जो याददाश्त और सीखने के लिए जिम्मेदार होता है। ज्यादा फास्ट फूड खाने से इस हिस्से पर नकारात्मक असर पड़ता है। ट्रांस फैट और हाई शुगर वाले फूड दिमाग में सूजन (Inflammation) बढ़ाते हैं और ब्लड फ्लो को भी प्रभावित करते हैं। इससे दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंच पाता।
इसके अलावा फास्ट फूड्स खाने से शरीर में गुड केमिकल्स जैसे सेरोटोनिन और डोपामिन का संतुलन भी बिगड़ सकता है, जिससे ध्यान लगाने में परेशानी, मूड स्विंग और याददाश्त कमजोर होने लगती है। बच्चों और युवाओं में यह असर ज्यादा देखा जा रहा है, क्योंकि उनका दिमाग अभी पूरी तरह विकसित हो रहा होता है।
जब फास्ट फूड्स खाने की आदत से आपका मानसिक स्वास्थ्य या फिर दिमाग प्रभावित होने लगता है। ऐसे में आपके निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं -
शरीर में अगर इस तरह के लक्षण दिखने लगते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी डाइट व फास्ट-फूड्स खाने की आदत का असर दिमाग पर पड़ रहा है। इसके अलावा चिड़चिड़ापन, नींद की कमी और बार-बार जंक फूड खाने की craving भी एक चेतावनी हो सकती है।
अगर आप फास्ट फूड्स से से अपने दिमाग को प्रभावित होने से बचाना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी है कि फास्ट फूड्स खाने की आदत को कम करना। आपको इसे पूरी तरह से छोड़ना जरूरी नहीं है, बस इसे रोज खाने की बजाय कभी-कभार ही खाएं जैसे हफ्ते में एक बार खाना और कम मात्रा में खाना। हालांकि, अगर आप फास्ट फूड्स खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं, तो उससे आपको और ज्यादा फायदा मिलता है, जैसे वजन कंट्रोल रहना और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होना। ऐसे में अगर आपको कुछ खाने की क्रेविंग होती है, तो आप फास्ट फूड्स की बजाय हेल्दी स्नैक्स भी खा सकते हैं।
फास्ट फूड्स खाने की बजाय आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजें खाएं जैसे -
ओमेगा-3 फैटी एसिड (जैसे अखरोट, अलसी) और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही, पर्याप्त नींद लेना, नियमित व्यायाम करना और स्क्रीन टाइम कम करना भी दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
यह समझना जरूरी है कि जो हम खाते हैं, वही हमारे शरीर और दिमाग को बनाता है। छोटी-छोटी गलत खान-पान की आदतें धीरे-धीरे याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। इसलिए सही समय पर सही भोजन का चुनाव करना ही एक स्वस्थ दिमाग और बेहतर जीवन की कुंजी है।