डायबिटीज और हाई बीपी कैसे किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं?

हाई बीपी और शुगर लेवल की वजह से किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे किडनी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 7, 2026 11:12 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: DR. Vineet

आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दो ऐसी आम बीमारियां बन चुकी हैं, जो धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती हैं। इनमें सबसे ज्यादा खतरा किडनी को होता है। किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो खून को साफ करने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने और शरीर में पानी-इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन जब ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहते हैं, तो ये किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए, , एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल कंसल्टेंट, यूरोलॉजी और सेक्सोलॉजी डॉ. विनीत मल्होत्रा से जानते हैं इसके बारे में-

डायबिटीज किडनी को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

  • डायबिटीज रोगियों में किडनी से जुड़े रोग होने के जोखिम बढ़ जाते हैं। जब डायबिटीज की वजह से किडनी में कोई समस्या होती है, तो इसे डायबिटिक नेफ्रोपैथी कहा जाता है।
  • डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर लंबे समय तक बढ़ा रहता है तो इससे किडनी के फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित होती है।
  • हाई शुगर लेवल की वजह से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे नेफ्रॉन पर दबाव बढ़ता है।
  • शुगर का स्तर बढ़ने से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाएं मोटी और कमजोर हो जाती हैं। इससे किडनी रोग विकसित हो सकते हैं।
  • जब किडनी के फिल्टर खराब होने लगते हैं, तो यूरिन में प्रोटीन आने लगता है। इस स्थिति को एल्ब्यूमिन्यूरिया कहा जाता है।
  • लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़े रहने की वजह से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

हाई बीपी किडनी को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

  • हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं पर सीधा असर पड़ता है।
  • जब लंबे समय तक बीपी बढ़ा हुआ रहता है तो किडनी की नलिकाएं सख्त और संकरी हो जाती हैं।
  • हाई बीपी की वजह से ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इससे किडनी तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है।
  • लंबे समय तक हाई बीपी की वजह से किडनी के फिल्टर खराब हो जाते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

  • किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें। ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • पानी किडनी को साफ रखने में मदद करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। रोजाना 7–8 गिलास पानी पिएं।
  • रोजाना 30 मिनट की वॉक या हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा नमक से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
  • शुगर इनटेक को कम करें। इससे किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • स्मोकिंग और ज्यादा शराब किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं।
  • समय-समय पर किडनी की जांच कराते रहें।

Disclaimer: डायबिटीज और हाई बीपी आम समस्याएं हैं। लेकिन, लंबे समय तक ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़े रहने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। हाई बीपी और हाई शुगर लेवल किडनी फेलियर का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए आपको समय-समय पर जांच जरूर करवानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.