Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना वायरस (COVID-19) से ना सिर्फ फेफड़ों के लिए नुकसानदायक है बल्कि, जानलेवा भी हो सकता है। लापरवाही के चलते कई लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस के लक्षण ऐसे होते हैं जो सीधा फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। जिससे जान तक जा सकती है। अगर इनके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो हम अपने फेफड़ों को बचा सकते हैं। आज के इस खास लेख के जरिये आपको बताएंगे कोरोना के ऐसे लक्षणों के बारे में जिनसे आप इस बात का पता लगा पाएंगे कि इसका संक्रमण अब आपके फेफड़ों तक पहुंच चुका है और इससे कैसे अपना बचाव करें।
लगातार खांसी आना कोरोना का एक ऐसा लक्षण (Coronavirus Symptoms) है जो सीधा फेफड़ों पर अटैक करता है। ना केवल सूखी खांसी (Dry Cough) बल्कि रुक-रूककर आने वाली खांसी इसका सबसे बड़ा लक्षण है। अगर दो से तीन हफ्ते के बाद भी खांसी सही नहीं हो रही तो इसका मतलब यही है कि आपके फेफड़ों तक इसका संक्रमण पहुंच चुका है।
सांस की तकलीफ या डिस्पेनिया एक ऐसी समस्या है, जो आमतौर पर तब होती है जब किसी प्रकार का संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच चुका होता है। क्योंकि फेफड़ों में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता।
अक्सर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के साथ सीने में भी दर्द होता है। चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना से फेफड़ों को क्षति (Lungs Damage) पहुंच रही है। ये जानलेवा हो सकता है। इससे फेफड़ों में सूजन भी हो सकती है। इसलिए इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
फेफड़े या छाती की बिगड़ती स्थिति से शरीर को अन्य बीमारियों और घातक संक्रमणों जैसे सेप्सिस का शिकार होने की सम्भावना बढ़ जाती है। जैसे ही वायरस हमारे खून के सम्पर्क में आता है वैसे ही ये दिल और फेफड़ों पर अपना अटैक कर देता है। कोरोना से जुड़े ऐसे कई लक्षण है जो कभी-कभी दिखाई भी नहीं देते, लेकिन फेफड़ों पर चोट गहरी देते हैं।
कोरोना के लक्षणों को देखते हुए आपको ये इंतजार नहीं करना चाहिए कि, 'जिस स्थिति में आपको किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है वो ठीक हो जाएगी।' आपको लगातार खांसी आ रही है, सीने में दर्द है या सांस लेने में तकलीफ है, तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क जरुर करें। जरा सी भी देर फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसलिए सतर्कता बरतने से ही आप अपना बचाव कर सकते हैं।
तो ये कुछ ऐसे लक्षण है जिनसे आप समझ सकते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण आपके फेफड़ों तक पहुंच चुका है और उसे हानि पहुंचा रहा है। शोध के मुताबिक लापरवाही मुसीबत बन सकती है।