लिवर कैंसर कैसे होता है? जानें इस गंभीर बीमारी के लक्षण कारण और इलाज
लिवर कैंसर कैसे होता है? जानें इस गंभीर बीमारी के लक्षण कारण और इलाज
Liver Cancer: लिवर कैंसर तब होता है, जब लिवर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अन्यथा, बीमारी जानलेवा हो सकती है।
Written By:
Anju Rawat
| Updated : October 6, 2025 12:26 PM IST
Liver Cancer in Hindi: लिवर कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है। लिवर कैंसर, लिवर कोशिकाओं में शुरू होता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव हो जाते हैं। इसकी वजह से कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इससे ट्यूमर बनता है और फिर कैंसर का रूप लेता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो लिवर पूरी तरह से खराब हो सकता है। इस स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति की जान तक जा सकती है। आइए, जानते हैं लिवर कैंसर के लक्षण और इलाज के बारे में-
लिवर कैंसर के लक्षण
लिवर कैंसर का शुरुआती स्टेज में पता नहीं चल पाता है। लेकिन, जब लिवर कैंसर बढ़ता है तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। लिवर कैंसर के लक्षण हैं-
लिवर कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है शराब का सेवन न करना। शराब लिवर कैंसर का एक मुख्य कारण होता है।
लिवर कैंसर से बचाव के लिए आपको वजन को भी नियंत्रण में रखना जरूरी है। मोटापा लिवर कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
लिवर कैंसर से बचाव के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योगाभ्यास भी जरूर करें। इससे लिवर हेल्थ में सुधारहोगा।
लिवर कैंसर का इलाज
लिवर कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसमें लिवर में मौजूद ट्यूमर को सर्जरी के जरिए निकाला जाता है।
कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी आदि से भी लिवर कैंसर का इलाज संभव है।
कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
Highlights
लिवर कैंसर एक बेहद गंभीर बीमारी है। यह एक जानलेवा बीमारी है।
लिवर कैंसर में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
लगातार वजन कम होना लिवर कैंसर का सबसे आम लक्षण होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.