
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 2, 2025 1:38 PM IST
Swollen abdomen symptoms in Hindi
Swollen abdomen signs : पेट में सूजन का होना एक आम समस्या माना जा सकता है, लेकिन इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। जिसमें पेट असामान्य रूप से फूलने लगता है और व्यक्ति को लगातार भारीपन या दबाव महसूस हो सकता है। इस स्थिति में कभी-कभी गैस, अपच या लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कई बार लोग पेट की सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि आगे चलकर उनके लिए किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। जिससे जीवनशैली और सेहत दोनों को प्रभावित हो सकती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए जानकारी देंगे कि पेट की सूजन के लक्षणों को कैसे पहचाना जाएं -
अगर आपका पेट अचानक या धीरे-धीरे फूलने लगे और सामान्य स्थिति से बड़ा दिखें, तो यह सूजन का मुख्य लक्षण है। कई बार यह फूलापन सिर्फ खाने के बाद महसूस होता है, जबकि कुछ मामलों में लगातार बना रहता है। ऐसा महसूस होने पर इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच करवाएं।
आपको बता दें कि पेट में बिना ज्यादा खाए भी दबाव या भारीपन महसूस होना सूजन की एक निशानी हो सकती है। ऐसा महसूस होता है, जैसे पेट पूरी तरह से भरा हुआ हो और कोई चीज नीचे की तरफ दबा रही हो। ऐसी स्थिति में जांच जरूर करवाएं। जिससे पेट की तकलीफ को दूर किया जा सकता है।
हर उम्र के लोगों में गैस होना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में, पेट में गैस बनना, लगातार डकार आना या पेट में जलन होना भी सूजन के साथ जुड़ा हुआ लक्षण हो सकता है। खासकर तेलीय, मसालेदार और फास्ट फूड खाने के बाद यह परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए इन सबका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
जब पेट की सूजन ज्यादा बढ़ जाती है, तो उसके साथ पेट दर्द, ऐंठन या क्रैम्प्स भी शुरू हो जाते हैं। यह दर्द कभी हल्का होता है तो कभी ज्यादा तेज हो सकता है और कई बार शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कमर या सीने तक महसूस हो सकता है।
इस समय आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। इससे आपके पेट दर्द को आराम मिल सकता है।
जी हां पेट में सूजन होने से भूख कम लगने लगती है। थोड़ी-सी चीज खाने के बाद भी पेट जल्दी भर जाता है। इसके साथ ही मतली, उल्टी या अपच जैसी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। ऐसे में, हल्की चीजों का सेवन करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।