... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 14, 2022 4:29 PM IST
क्या होता है पित्ताशय (Gallbladder)? जानें क्यों बनती है पथरी और कब निकाला जाता है पित्ताशय
what is gallbladder in hindi : गॉलब्लैडर, जिसे हिंदी की आम बोलचाल की भाषा में पित्ताशय भी कहते हैं हमारे पाचन तंत्र में एक अहम भूमिका निभाता है। हालांकि बहुत से लोग ये जानते भी नहीं हैं कि ये हमारे शरीर का कौन सा अंग है और किस वजह से पित्त की पथरी बनती है। अगर आप भी पित्ताशय के बारे में नहीं जानते हैं और न ही जानते हैं कि आखिर पित्त की पथरी कैसे बनती है तो इस लेख में आपकी ये सारी दुविधा खत्म हो सकती है।
पित्ताशय आपके लिवर के ठीक नीचे मौजूद होता है और ये पित्त नलिका से जुड़ा हुआ होता है। जब आपका लिवर पित्त का उत्पादनकरता है ये तरल पदार्थ हमारे गॉल ब्लैडर में स्टोर होता है जब तक हमें इसकी जरूरत नहीं होती। आपके खाना खाने के बाद पित्ताशय पित्त को पित्त नलिकाओं में रिलीज करता है, जो इसे छोटी आंत में ले जाती हैं और पाचन में मदद करती हैं।
पित्ताशय, दुरुस्त पाचन में एक अहम भूमिका निभाता है और ये बात जान लीजिए कि आप इस अंग के बिना जी नहीं सकते हैं। अगर आपका पित्ताशय निकाल दिया जाए तो पित्त आपके लिवर से होता हुआ आंत में पहुंच जाएगा। इसकी सर्जरी के दुष्प्रभावों में अस्थायी रूप से दस्त लगना शामिल है लेकिन आपका शरीर समय के साथ-साथ इसमें संतुलन बैठा लेता है और आपका पाचन आमतौर जैसा काम करने लगता है।
न्यू यार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2.5 करोड़ लोगों को हर साल पित्त की पथरी होती है लेकिन इनमें से करीब 1 से 3 फीसदी को ही लक्षण महसूस होते हैं। पित्त की पथरी पाचन से निकलने वाले पदार्थ का सख्त रूप है, जो आकार में बहुत ही छोटी होती हैं।
ऐसी काफी हद तक संभावना है कि आपको कभी भी पित्त की पथरी का पता नहीं चल पाता है। हां, जब ये पथरी पित्त नलिका में फंसती है तो आपको दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से इसका पता चल पाता है। इसके लक्षण अचानक दिखाई देते हैं और आपको तेज दर्द होता है, जो कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक आपको परेशान कर सकता है।
ऐसी बहुत सी स्थितियां हैं, जिन्हें पित्ताशय की बीमारी के रूप में संदर्भित किया जाता है, इनमें पित्त की पथरी भी शामिल है। इसके अलावा ये संभावना है कि आपके पित्ताशय में सूजन हो सकती है या फिर आपको पित्ताशय का कैंसर हो सकता है। इन स्थितियों में आपका पित्ताशय निकालना पड़ सकता है।