... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आपकी चाल बता देगी लिवर खराब है या नहीं! जानें चलते वक्त लिवर में खराबी पता लगाने के 2 तरीके
How to check liver function at home : हमारे शरीर के कुछ अंग इतने जरूरी होते हैं, जिनकी सेहत को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। कुछ अंग दिन में 500 से ज्यादा काम को अंजाम देते हैं, जिसमें से एक है लिवर। जी हां, लिवर हमारे शरीर में 500 से ज्यादा काम को अंजाम देता है और अगर इसमें जरा सी खराब आ जाए तो इसके काम में रुकावट पैदा होने लगती है, जिसका असर सीधा आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। लिवर में खराबी का मतलब है आपके द्वारा गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर में खराबी का पता कैसे लगाया जा सकता है? शायद आप टेस्ट के बारे में सोच रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, आप सिर्फ अपनी चाल की मदद से लिवर में खराबी का पता लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे।
फैटी लिवर एक ऐसी परेशानी है, जिसमें आपके लिवर पर फैट जमा होने लगता है और इसकी वजह है बहुत अधिक फैट और शुगर का सेवन। ये दोनों ही चीजों का अधिक सेवन आपके लिवर को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी वजह से लिवर में संक्रमण और लिवर सिरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है।
कभी-कभार खान-पान के अलावा भी कुछ बीमारियां हैं, जो फैटी लिवर की वजह बनती हैं। फैटी लिवर होने की पीछे छिपी बीमारियां हैंः
1-अधिक वजन होना यानि मोटापा
2- डायबिटीज
3- हाई ब्लड प्रेशर
4-ज्यादा शराब पीना
5-एंटीबायोटिक का अधिक प्रयोग
लिवर में दिक्कत कोई एक दिन में होने वाली परेशानी नहीं है बल्कि इसमें कई हफ्ते और महीने भी लगते हैं। हालांकि इसके लक्षण आपको बहुत पहले से दिखने शुरू हो जाते हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-पेट में दर्द रहना
2- हमेशा पेट भरा रहना जैसे महसूस होना
3-मतली
4-भूख न लगना
5-बिना वजह वजन कम होना
6-त्वचा का पीला पड़ना
7-आंखों का सफेद होना
8- पेट और पैरों में सूजन
9- थकान रहना
10- मानसिक भ्रम
11- कमजोरी महसूस होना
Express.co.uk की एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि लिवर में खराबी आने पर या फिर अनहेल्दी लिवर की वजह से शरीर को अपने कई काम को करने में मुश्किल आती है। लिवर में खराबी की वजह से आपके व्यवहार, मूड, बोलने के ढंग, नींद न आना और चलने तक में दिक्कत आ सकती है। जब बात चाल की मदद से लिवर में खराबी का पता लगाने की हो तो आप दो तरीकों से ये काम कर सकते हैं।
1-अगर आप अचानक से बहुत तेज-तेज चलने लगे हैं या फिर आपने धीरे-धीरे चलना शुरू कर दिया है तो ये लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है।
2-इसके अलावा आपको चलते-चलते गिरने जैसा अनुभव होता है तो भी आपके लिवर में दिक्कत का एक संकेत है।