
Also Read
Dharmendra Or 80+ Aged Logo Ke Liye High BP Ke Nuksan: बीपी एक ऐसी समस्या है जो हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन यह कब गंभीर रूप ले ले, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जिस तरह हाल में एक्टर धर्मेंद्र की तबियत (Dharmendra Ki Taboyat) थोड़ी नाजुक हो गई है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बीपी के कारण भी हो सकता है। धर्मेंद्र की उम्र (Dharmendra Ki Age) 89 वर्ष है, यह उम्र का ऐसा पड़ाव होता जहां जिंदगी का कभी भी फैसला हो सकता है।
यहां तक कि कुछ सोर्स के मुताबिक हाल के कुछ दिनों में एक्टर धर्मेंद्र की तबियत को लेकर हॉस्पिटल स्टाफ ने स्पष्ट किया था कि वह अब ठीक हैं और कोई चिंता की बात नहीं है। उनके पैरामीटर ठीक हैं जैसे हार्ट स्पीड 70 है और ब्लड प्रेशर 140 से 80 है। हालांकि यह नॉर्मल से थोड़ा ही ज्यादा है, लेकिन कभी-कभी समस्या की अनदेखी और हमारे द्वारा की गई गलतियों की वजह से थोड़ा बढ़ा हुई बीपी भी मौत का कारण बन सकता है। कैसे? आइए विस्तार से जानें।
यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन के सीनियर डायरेक्टर और एचओडी डॉक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि ‘60 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए ब्लड प्रेशर, 130/70 या 130/80 होना चाहिए। इससे ज्यादा ब्लड प्रेशर कभी भी एक्सलरेट कर सकता है, यानी कि बढ़ सकता है और आपको प्रॉब्लम कर सकता है।'
'साथ ही अगर अगर ज्यादा एज में आप एक्सरसाइज करें और आपका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाए, 140/80 या उससे ज्यादा हो जाए तो ये प्रॉब्लम कर सकता है। क्योंकि उसमें आर्टरीज में बहुत ज्यादा कैल्सिफिकेशन और कोलेस्ट्रॉल जमा होता है। वो ज्यादा ब्लड प्रेशर को झेल नहीं पाती, जिसके कारण ब्रेन की प्रॉब्लम, ब्रेन अटैक, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसे कई कार्डियक प्रॉब्लम हो सकती है।'
आपको बता दें कि बीपी की 140/80 mmHg रीडिंग BP के स्टेज 2 हाइपरटेंशन की सीमामें आ सकता है, जिसमें नीचे वाला 90 से कम होता है लेकिन ऊपर वाला 140 है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं रीडिंग।
ब्लड प्रेशर (BP) तब जानलेवा बन जाता है जब यह लगातार बहुत अधिक बना रहता है। यह धीरे-धीरे शरीर के जरूरी अंगों को प्रभावित करता है और साइलेंट किलर की तरह धीरे-धीरे व्यक्ति को खत्म कर देता है। इसे साइलेंट किलर इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर या धमनियों में प्लाक के जमाव की समस्या पैदा हो सकती है और यह मौत का कारण बन सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
धर्मेंद्र ने अप्रैल में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी और जल्दी ठीक हो गए थे।
आमतौर पर एक वयस्क महिला या पुरुष का ब्लड प्रेशर लेवल 120/80 mmHg के बीच होता है।
ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने पर सिरदर्द, कमजोरी, थकान और हाथों-पैरों में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।