hamburger icon
A
Read in English

अकेलापन कितना खतरनाक हो सकता है? WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अकेलापन बेहद खतरनाक होता है, यह शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ मामलों में तो यह मौत का कारण भी बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 22, 2026 12:47 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chandni Tugnait

स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में लोगों के बीच जुड़ाव पहले से आसान हो गया है। लेकिन, इसके बावजूद भी दुनिया भर में करोड़ों लोग खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकेलापन सिर्फ भावनात्मक समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गई है। रिपोर्ट में अकेलेपन को धूम्रपान करने और मोटापे जितना खतरनाक बताया गया है। यानी यह कई गंभीर बीमारियां का कारण बन सकता है और यहां तक कि कुछ लोगों की जान तक चली जाती है।

इतने लोग कर रहे हैं अकेलेपन का सामना

WHO की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में हर 6 में से 1 व्यक्ति अकेलेपन का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं, अकेलेपन और सामाजिक अलगाव की वजह से हर साल करीब 8.71 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यानी औसतन हर घंटे लगभग 100 मौतें अकेलेपन से जुड़ी हुई मानी जाती हैं। ऐसे में WHO का कहना है कि अकेलापन सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को नहीं, शारीरिक सेहत को भी प्रभावित करता है।

अकेलेपन से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक अकेलापन महसूस करता है, तो उसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। जैसे-

  • डिप्रेशन और एंग्जायटी
  • हृदय रोग
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • डायबिटीज
  • डिमेंशिया
  • नींद से जुड़ी समस्याएं या अनिद्रा

अकेलेपन से सबसे ज्यादा कौन प्रभावित होता है?

WHO की रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेलापन किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, कुछ लोगों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। जैसे-

  • किशोर और युवा
  • बुजुर्ग लोग
  • कम इनकम वाले लोग
  • अकेले रहने वाले लोग
  • विकलांग

अकेलेपन से बचने के लिए क्या करें?

गेटवे ऑफ हीलिंग की फाउंडर और मनोचिकित्सक डॉ. चांदनी तुगनैत बताती हैं कि अगर आप अकेलापन महसूस करते हैं, तो इससे बचने के लिए अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर सकते हैं। जैसे-

  • परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करते रहें।
  • स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें।
  • सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा लेते रहें।
  • योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर फोकस करें।

Disclaimer: अकेलेपन को कभी भी सामान्य समझने की भूल न करें। यह मेंटल और फिजिकल, दोनों हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको अकेलापन महसूस हो तो अपने दोस्तों और परिवार से बात करें। जरूर पड़ने पर आप मनोचिकित्सक की राय ले सकते हैं।