Corona headache: 2 दिन से ज्यादा रहे सिरदर्द तो आपको हो सकता है कोरोना, ये 5 लक्षण वाले लोग ध्यान दें

हल्का-फुल्का सिरदर्द तनाव, ज्यादा काम करने या फिर नींद पूरी न होने की वजह से भी हो सकता है। एक नए शोध में कोरोना से होने वाले सिरदर्द के कुछ विशिष्ट संकेत सामने आए हैं, जिन्हें जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 13, 2021 10:59 AM IST

यूं तो कोरोनोवायरस संक्रमण के बहुत सारे लक्षण हैं लेकिन इनमें से कुछ लक्षण बहुत ही साधारण हैं, जिसमें से एक है सिरदर्द। वे लोग, जो कोरोना से होने वाले सिरदर्द (Corona headache) की शिकायत करते हैं उन्हें असामान्य, कष्टदायी और कभी-कभार सिर के एक हिस्से में तेज दर्द महसूस होता है, जिसके कारण उन्हें अपना काम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। चूंकि सिरदर्द आमतौर पर किसी वायरल संक्रमण, सर्दी, साइनस या फिर एलर्जी के कारण भी हो सकता है, जिसके कारण इसकी मूल वजह का पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही इस बात की भी पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि ये दर्द कोरोना की वजह से हो रहा है या फिर आम कारणों से। हल्का-फुल्का सिरदर्द तनाव, ज्यादा काम करने या फिर नींद पूरी न होने की वजह से भी हो सकता है। एक नए शोध में कोरोना से होने वाले सिरदर्द (Corona headache) के कुछ विशिष्ट संकेत सामने आए हैं, जिन्हें जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये विशिष्ट लक्षण।

72 घंटे से ज्यादा सिरदर्द कोरोना का संकेत (Corona headache)

कोरोना के 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमितों को 72 घंटे से ज्यादा सिरदर्द रहता है, जो इस बात का संकेत है कि अगर आपको इतनी देर से सिरदर्द है, तो आपको कोरोना हो सकता है। डॉक्टर भी अब इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि अगर आपको 48-72 घंटे से अधिक समय तक किसी भी प्रकार का दर्द, सिरदर्द या फिर मांसपेशियों में दर्द रहता है तो आपको एक बार जांच जरूर करानी चाहिए। कुछ कोरोना रोगियों (Corona headache) को खांसी, बुखार या ठंड लगने के कारण भी से भी सिरदर्द का अनुभव हो सकता है।

आपको होने लगेगी पेट में गैस और आंतों में ऐंठन

ये लक्षण भी कोरोना से होने वाले सिरदर्द (Corona headache) को अन्य कारणों से होने वाले सिरदर्द से अलग बनाता है। सामान्य रूप से होने वाला सिरदर्द शायद ही कभी पेट के संतुलन को बिगाड़ता हो लेकिन कोरोनोवायरस के मामले में सिरदर्द होने पर आमतौर पर तंत्रिका में सूजन आ जाती है, जिससे रोगी को गंध और स्वाद महसूस नहीं होता है। इसके अलावा रोगी को जठरांत्र संबंधी शिकायत भी हो सकती है, जैसे ऐंठन, मतली, थकान, थकावट और भूख न लगना।

पेनकिलर से नहीं मिलता आराम (Corona headache)

सिरदर्द को आमतौर पर इंफ्लेमेशन को रोकने वाली दर्द निवारक दवाओं के परिणामस्वरूप बताया जाता है हालांकि ये दवाएं दर्द से राहत देने और लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले में शोधकर्ताओं ने पाया है ये दवाएं कोरोना संक्रमण के लक्षणों से पीड़ित लोगों को थोड़ी ही राहत प्रदान करती हैं। लेकिन ये कोरोना संक्रमण का एक चेतावनी भरा संकेत हो सकता है, खासकर अगर आपको दूसरे लक्षण महसूस नहीं होते हैं तो।

सिर में धड़कन और तेज दर्द महसूस होना

सभी प्रकार के सिरदर्द (Corona headache) समान नहीं होते हैं। अगर आपको कोरोना का अंदेशा लग रहा है तो पिछले कुछ दिनों के बारे में याद करें कि क्या आपको सिर में कुछ धड़कने जैसा महसूस हुआ था। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आपको कोरोना से होने वाला सिरदर्द हुआ है तो इसकी प्रकृति गंभीर हो सकती है, जिसके कारण काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, जिससे चक्कर भी आ सकते हैं। तेज दर्द और सिरदर्द भी तंत्रिका तंत्र सहित महत्वपूर्ण अंगों पर वायरस के हमले का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है।

पुरुषों को ज्यादा खतरा (Corona headache)

आखिर में अध्ययन के निष्कर्ष से ये सामने आया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कोरोना से होने वाले सिरदर्द का जोखिम दो गुना अधिक होता है। अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों में इस लक्षण के दिखाई देने की संभावना अधिक है। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है लेकिन यह चिंता का विषय होने का संकेत हो सकता है।