... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 12, 2018 6:40 PM IST
लाल, हरा नीला, पीला, ये सभी रंग हमारे व्यवहार से लेकर सेहत तक पर गहरा असर डालते हैं। © Shutterstock
रंगों के बिना हमारी जिदंगी अधूरी है और यही वजह है कि रंगों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। तो जाहिर सी बात है कि रंगों का हमारे मूड और सेहत से भी कनेक्शन होगा। लाल, हरा नीला, पीला, ये सभी रंग हमारे व्यवहार से लेकर सेहत तक पर गहरा असर डालते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा रंग हमारे शरीर पर कैसा असर डालता है...
लाल रंग
लाल रंग हमारे गुर्दे संबंधी ग्रंथी और न्यूरॉन्स यानी तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, लाल रंग अधिक देखने से तनाव महसूस होता है, यह रंग गुस्सा और फ्रस्ट्रेसन को बढ़ावा देता है, सांस और दिल की धड़कन को तेज करता है, लाल रंग ऊर्जा से संबंधित है, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, सांस लेने की दर को बढ़ाता है, लाल रंग ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें-मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्ती
पीला रंग
पीले रंग से शरीर में सेरोटॉनिन का स्त्राव होता है,जिससे आपका मन खुश होता है, पीला रंग ज्यादा देर तक देखने से थकान महसूस होती है, शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, बच्चे पीले कमरों में अधिक रोते हैं, पीला रंग सुखद और आनंददायक भावनाओं को ताजा करता है।
पर्पल कलर
बैंगनी यानी पर्पल रंग आध्यात्मिक और गहरे चिंतन को बढ़ाता है, सेक्सुअल ऐक्टिविटी को तेज करता है, उदासी और निराशा की भावना को ताजा करता है, फ्रस्ट्रेसन का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें-लो कार्ब्स डायट का भारतीय फॉर्मूला है ‘फलाहार’
नीला रंग
यह इंसानी दिमाग पर आरामदायक असर डालता है, शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है, मन को शांत करता है, नीले रंग को ज्यादा देर तक देखने से डिप्रेशन होता है, रुचि को दबाता है, नीले रंग में मौजूद सामान वजन में हल्के होते हैं।
हरा रंग
हरा रंग आंखों पर आरामदायक असर डालता है, शरीर को आराम देता है और तनाव कम करता है, देखने की क्षमता को बढ़ाता है, हरा रंग हीलिंग और हाइजीनिक असर डालता है।
यह भी पढ़ें-जरूर करें आंखों की ये 6 एक्सरसाइज कभी कम नहीं होगी रोशनी
नारंगी रंग
मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, रुचि को बढ़ाता है, दिमाग तक ऑक्सिजन की सप्लाई को तेज करता है, मानसिक गतिविधियों को तेज करता है, गुस्सा कम करता है गुलाबी रंग, गुस्सा और तनाव कम करता है, स्त्री के गुणों को दिखाता है।
सफेद रंग
दिमाग पर शांत असर डालता है।
एक कामयाब शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।
काला रंग
काला रंग गहराई और एक दृष्टिकोण की भावना को बढ़ाता है।
काला रंग पहनने से लोग पतले दिखते हैं।