Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बिना सर्जरी के बच्चेदानी का कैंसर कैसे ठीक हो सकता है? जानें सबसे सस्ता इलाज

Uterine Cancer Treatment without Surgery:  बिना सर्जरी के अगर आप बच्चेदानी के कैंसर का इलाज करना चाहती हैं, तो इसके लिए निम्न तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में -

बिना सर्जरी के बच्चेदानी का कैंसर कैसे ठीक हो सकता है? जानें सबसे सस्ता इलाज

Written by priya mishra |Updated : February 2, 2024 7:11 PM IST

Uterine Cancer Treatment without Surgery: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियां हो रही हैं, जिसमें कैंसर जैसी घातक बीमारी भी है। कैंसर का नाम भले ही आपके लिए कॉमन हो, लेकिन आज के समय में बहुत से लोग इस बीमारी को लेकर जागरुक नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए WHO द्वारा हर साल  विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2024) मनाया जाता है, ताकि इस 1 दिन में लोगों को विशेष रूप से कैंसर के प्रति जागरुक किया जाए। WHO की इस पहल को ध्यान में रखते हुए आज हम भी आपको बच्चेदानी के कैंसर के प्रति कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

दरअसल, आज भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जो बच्चेदानी के कैंसर के प्रति जागरुक नहीं है। बच्चेदानी का कैंसर दो प्रकार का होता है. बच्चेदानी के अधिकांश कैंसर गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) में शुरू होते हैं, जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer In Hindi) कहते हैं। वहीं, एक अन्य प्रकार का कैंसर गर्भशय की मांसपेशियों या संयोजी ऊतकों से विकसित होता है, जिसे सार्कोमा (Sarcoma) कहते हैं। कई महिलाएं बच्चेदानी में होने वाली परेशानियों और इसके लक्षणों पर ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में अक्सर यह गंभीर रूप धारण कर लेती है। वहीं, कई महिलाएं इलाज में खर्चे और सर्जरी के डर से बच्चेदानी के कैंसर का उपचार करवाने से डरती हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो इस लेख में हम आपको बच्चेदानी के कैंसर का इलाज बिना सर्जरी के किस तरह किया जाता है, इस विषय के बारे में बताएंगे। आइए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की वरिष्ठ सलाहकार (गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जन) डॉ. पाखी अग्रवाल से जानते हैं बिना सर्जरी बच्चेदानी के कैंसर का इलाज किस तरह संभव है?

बिना सर्जरी इन तरीकों से करें बच्चेदानी के कैंसर का इलाज

रेडिएशन थेरेपी

बच्चेदानी के कैंसर का इलाज अगर आप सर्जरी के जरिए नहीं कराना चाहते हैं, तो रेडिएशन थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। इस चिकित्सा प्रणाली में कैंसर सेल्स को नष्ट करने के लिए एक्स-रे विकिरणों का इस्तेमाल किया जाता है।

Also Read

More News

बैक्रीथेरेपी

यह चिकित्सा विधि रेडिएशन थेरेपी का ही एक प्रकार है। इस चिकित्सा विधि में कैंसर सेल्स के पास एक इम्प्लांट लगाया जाता है। यह सर्जरी के बिना या फिर सर्जरी के साथ किया जा सकता है।

कीमोथेरेपी से कराएं बच्चेदानी का इलाज

कैंसर की सर्जरी कराने से अगर आपको डर लग रहा है, तो आप कीमोथेरेपी चिकित्सा पद्धति का प्रयोग कर सकते हैं। इस चिकित्सा विधि में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने के लिए दवाओं का इस्तेमाल होता है। इस चिकित्सा विधि का प्रयोग रेडिएशन थेरेपी के बिना या फिर उसके साथ, दोनों ही तरह के किया जा सकता है।

हार्मोनल इलाज

बिना सर्जरी के अगर आप बच्चेदानी के कैंसर का इलाज कराना चाहते हैं, तो हार्मोनल ट्रीटमेंट ले सकते हैं। इस चिकित्सा विधि की मदद से हार्मोन को कार्य करने से रोकने के लिए दवाएं दी जाती हैं, जिससे कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप भविष्य में कंसीव करना चाहती हैं, तो इस चिकित्सा विधि का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इससे रोग के लक्षणों से राहत मिलती है, लेकिन कंसीव करने की क्षमता खत्म हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चेदानी का इलाज करना के लिए आप सर्जरी के अलावा इन चिकित्सा विधि का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी चिकित्सा पद्धति को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श जरूर कर लें, ताकि आपको भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।