
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : April 29, 2022 12:01 PM IST
पीरियड्स (periods) के दौरान महिलाओं को कई समस्याएं होती हैं। पर इससे पहले भी महिलाओं में कई सारी बदलाव देखने को मिलते हैं जिसे नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए मुश्किल होता है। दरअसल, पीरियड्स आने से पहले महिलाओ के शरीर में कई लक्षण (pms symptoms before period) नजर आते हैं। जैसे कि ब्लॉटिंग, शरीर में अकड़न और दर्द और मूड स्विंग्स। इसके अलावा ये लक्षण हर महिलाओं में हर बार अलग हो सकते हैं। दरअसल, ये चीजें महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप पीरियड्स के इन लक्षणों को कम करने या कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें। तो, आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपको पीरियड्स के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पीरियड्स में अगर आपको ब्लॉटिंग और पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। जैसे कि सबसे पहले तो तेल मसाले वाली चीजों का सेवन कम करे क्योंकि ये ब्लॉटिंग की समस्या को बढ़ाते हैं और शरीर में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये फूड्स होर्मोनल अंसतुलन को बढ़ाते हैं और क्रेविंग की समस्या को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि पीरियड्स आने से पहले ज्यादा नमक और चीनी से भरपूर चीजों का सेवन ना करें।
सीड्स जैसे कि सोया सीड्स, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज फाइबर के साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरे होते हैं। ये पहले तो हार्मोनल असंतुलन को कम करने और मूड स्विंग्स कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका फाइबर क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मददगार है। साथ ही इन फूड्स में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं और पीरियड्स के दौरान इन लक्षणों को कम करते हैं। तो, इन तमाम बीजों को भिगो कर रखें और फिर इसका सेवन करें।
कैफीन और शराब का सेवन पीएमएस के लक्षणों को कम करने में मददगार है। कैफीन और शराब असल में पेट की तमाम समस्याओं को बढ़ाते हैं जैस एसिडिटी और बदहजमी। इसके अलावा ये चीजें शरीर में सूजन पैदा करते हैं जिससे ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ये क्रेविंग और मूड स्विंग्स को भी बढ़ाते हैं। इसलिए इन तमाम चीजों से बचने के लिए कैफीन और शराब का सेवन कम करें।
योग और ध्यान PMS के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये पहले तो दिमाग को शांत करते हैं और ब्लॉटिंग आदि से बचाते हैं। इसके अलावा ये दोनों ही चीजें शरीर की अकड़न और दर्द को भी कम करने में मददगार है। तो, ध्यान क्रेविंग और मूड स्विंग्सको कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तो, पीरियड्स के इन लक्षणों से बचने के लिए योग और ध्यान करें।
हर्बल टी जैसे कि दालचीनी की चाय और लेमनग्रास टी आदि आपके शरीर में PMS के लक्षणों को कम करने में मददगार हैं। हर्बल टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं तो, इनका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा ये मूड बूस्टर भी हैं। तो, पीरियड्स से पहले इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए हर्बल टी पिएं।