जानें कैसे अजवाइन से सर्दी की परेशानी को करेंगे कम

सर्दी को कम करने के लिये मैंने ऐसे इस्तेमाल किया अजवायन !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 9, 2017 10:07 AM IST

सर्दी के दिन शुरू होते ही मुझे खांसी और सर्दी की परेशानी शुरू  हो जाती है। इस बार सर्दी के साथ-साथ मेरी नाक भी बहने लगी थी। फिर सर्दी को कम करने के लिये मेरे पास कोई दूसरा इलाज नहीं था, इसलिये मैंने मां का बताया हुआ घरेलू नुस्खा आजमाया। और मैं दंग रह गया की इस नुस्खे से मेरी परेशानी कम हुई।

सर्दी की परेशानी कम करने के लिये कैसे करे अजवायन का इस्तेमाल

एक बड़ा चम्मच अजवायन लीजिये। इसे ऐसे ही पैन पर 2-3 मिनट गरम कीजिये। इससे जब तेज महक आने लगे तो गैस बंद कीजिये। ये गरम किया हुआ अजवायन साफ सूती के कपड़े पर लीजिये और इसकी पोटली बनाइए। इस पोटली को अपने नाक के नजदीक ले जाकर सांस लीजिये। ऐसा 10-15 मिनट कीजिये या जब तक आपकी नाक नहीं खुलती तब तक महक लीजिये। एक दिन में या दो दिन में सर्दी कम होने के लिये दिन में 3-4 बार ऐसा करते रहिए।

अजवायन में एन्टिऑक्सिडेंट्स और एन्टिइन्फ्लैमटोरी कंपाउंड्स ज्यादा होते है। जिससे चेस्ट कंजेशन कम होने के साथ-साथ सर्दी और सायनासाइटीस भी कम होता है। अगर आपको सर्दी के साथ सिरदर्द हो रहा है तो ये नुस्खा जरूर करेगा आपकी मदद।

नोट: अजवायन की महक बहुत तेज होती है, तो ध्यान रखिये । पोटली ज्यादा गरम भी नहीं होनी चाहिये जिससे आपकी नाक के नजदीक त्वचा पर असर नहीं होना चाहिये । ये पोटली ज्यादा गरम हो तभी नहीं बल्कि कम गरम हो तब नाक के नजदीक ले जाए ।

Read this in English.

अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock  Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.