Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Air Pollution Effects on Eyes: देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का आलम ये है कि यहां लोगों का सांस लेना तक दुभर हो चुका है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) न सिर्फ हमारी सांसों के लिए खतरनाक है, बल्कि हमारी आंखों की सेहत पर भी गहरा असर डाल रहा है। बढ़ते धूल-कण, धुआं, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसी हानिकारक गैसें आंखों के संपर्क में आने पर कई समस्याएं पैदा करती हैं। अगर इनसे समय पर बचाव न किया जाए तो ये आंखों की रोशनी तक पर असर डाल सकती हैं। दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण का आंखों पर क्या असर हो रहा है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए (Vayu Pardushan ka Akhon Par Asar), आज इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित रतन ज्योति नेत्रालय संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के संस्थापक और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, जब हम प्रदूषित हवा में रहते हैं, तो धूल और केमिकल पार्टिकल्स हवा के साथ आंखों में प्रवेश करते हैं। इससे आंखों की सतह (Cornea) और कंजक्टिवा (Conjunctiva) पर इरिटेशन होती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसमें शामिल हैः
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से आंखों की जांच करवानी चाहिए।
अगर आप वायु प्रदूषण से आंखों को बचाना चाहते हैं तो कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आइए डॉ. पुरेंद्र भसीन से जानते हैं इसके बारे में।
1. सनग्लासेस या गॉगल्स पहनें
घर से बाहर निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाले चश्मे पहनें। सनग्लासेस आपकी आंखों को धूल, धुएं और हानिकारक किरणों से बचाते हैं।
2. आंखों की सफाई करें
घर आने के बाद ठंडे पानी से आंखें धोएं। दिन में कम से कम 2-3 बार ऐसा करने से आंखों में जमा धूल और प्रदूषक निकल जाते हैं। आंखों की सफाई करने से खुजली, जलन और लालिमा की परेशानी दूर होती है।
3. आई ड्रॉप्स का प्रयोग करें
अगर आंखों में सूखापन या जलन महसूस हो, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। इससे नमी बनी रहती है।
4. घर के अंदर एयर प्यूरिफायर लगाएं
घर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें। खासकर अगर आप दिल्ली, नोएडा या अन्य प्रदूषित शहरों में रहते हैं।
5. स्मॉग या ट्रैफिक टाइम में बाहर न निकलें
सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर अधिक होता है। इस दौरान बाहर जाने से बचें या मास्क और चश्मा जरूर पहनें।
6. पानी जरूर पिएं
वायु प्रदूषण का शरीर और आंखों पर असर कम करने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। रोजाना 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर और आंखों की नमी संतुलित रहती है।
7. नियमित आंखों की जांच कराएं
अगर आप भी ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहते हैं, तो साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर करवाएं। साल में एक बार आंखों की जांच करवाने से बीमारियों का पता जल्दी चलता है।