क्या वाकई AI से होगी कैंसर की पहचान! जानें यह टेक्नोलॉजी जल्दी डिटेक्शन में कैसे करेगी मदद

AI and Cancer: एआई कैंसर की जल्दी पहचान में सहायक साबित हो सकता है। इसकी मदद से शुरुआती स्टेज में ही कैंसर का सटीकता के साथ निदान संभव है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 1, 2025 6:16 PM IST

Cancer: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य हिस्सों फैल जाती हैं, तो कैंसर होता है। थखान, वजन कम होना, भूख न लगना, आवाज में बदलाव आदि कैंसर के शुरुआती लक्षण होते हैं। हालांकि, कई मामलों में कैंसर की शुरुआती स्टेज में पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो पाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों में कैंसर का निदान दूसरी या तीसरी स्टेज में होता है। ऐसे में समय से इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। लेकिन, कैंसर की जल्दी पहचान में एआई (AI) मददगार साबित हो सकता है। आइए, मैक्स हॉस्पिटल साकेत, नई दिल्ली के प्रिंसिपल कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी डॉ. अक्षत मलिक से जानते हैं AI, कैंसर की पहचान में कैसे सहायक साबित हो रहा है?

मेडिकल इमेजिंग और हिस्टोपैथोलॉजी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आधारित डीप लर्निंग मॉडल्स, मैमोग्राम, सीटी स्कैल और बायोप्सी स्लाइड्स जैसे मेडिकल इमेज को विश्लेषित करके, कैंसरग्रस्त हिस्सों की पहचान करता है और सटीकता से निदान करने में मदद करता है। एआई की मदद से शुरुआती स्टेज में ही ट्यूमर को पहचानने में मदद मिल सकती है।

जीनोमिक और मल्टी-ओमिक्स प्रोफाइलिंग

अब एआई का उपयोग जीनोमिक और मल्टी-ओमिक्स प्रोफाइलिंग में भी हो रहा है। इस तकनीक की मदद से जीन में होने वाले बदलावों को समझने में मदद मिलती है। साथ ही, बायोमार्कर्स की पहचान करके ट्यूमर को ज्यादा अच्छी तरह समझने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि जीनोमिक्स, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, प्रोटियोमिक्स और मेटाबोलोमिक्स जैसे डेटा से AI ट्यूमर का सटीकता से पता लगा सकता है।

शुरुआती पहचान में मददगार

AI शुरुआती स्टेज में कैंसर की पहचान करने में मदद कर सकता है। एआई की मदद से पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को कैंसर होने का कितनी खतरा है। साथ ही, उन्हें समय पर इलाज के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source