
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : April 21, 2026 7:32 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sunil Rana
Image credits by: खाने के बाद पानी
Khane Ke Baad Jyada Pani Pine Se Kya Hota Hai: यह बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह खाने खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। कुछ एक घूंट पीते हैं तो कुछ 1 से 2 गिलास। सही जानकारी न होने के कारण लोग इस बात पर ध्यान भी नहीं देते हैं कि कितना पानी और कब पीना सही है? इसलिए हमने आप तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए एशियन हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के एसोसिएट डायरेक्टर और हेड डॉक्टर सुनील राणा से बात की।
डॉक्टर बताते हैं कि ‘खाने के तुरंत बाद अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है। हालांकि, यह कहना पूरी तरह सही नहीं है कि पानी पाचन रसों को डायल्यूट कर देता है, लेकिन ज्यादा पानी गैस्ट्रिक एम्प्टिंग (stomach emptying) की गति को प्रभावित कर सकता है।’ कैसे? आइए हम इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप खाना खाने के बाद बहुत कम मात्रा पानी पीते हैं, तो इससे भोजन को निगलने और पचाने में असहजता हो सकती है, खासकर अगर खाना सूखा हो। दूसरी तरफ, बहुत ज्यादा पानी पीने से पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है और कुछ लोगों में ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं, ‘शरीर में पाचन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें एंजाइम्स और एसिड्स का संतुलन जरूरी होता है। बहुत ज्यादा पानी एक बार में पीने से यह संतुलन अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है, जिससे भारीपन या अपच जैसा महसूस हो सकता है।’
एक आम धारणा है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पूरी तरह गलत है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से ऐसा नहीं है। डॉक्टर राणा कहते हैं, ‘थोड़ी मात्रा में पानी पीना बिल्कुल सुरक्षित है और यह भोजन को निगलने में मदद करता है। समस्या तब होती है जब कोई व्यक्ति एकदम से बहुत ज्यादा पानी पी लेता है।’
एक्सपर्ट के अनुसार, खाने के बाद कुछ घूंट पानी पीना ठीक है, लेकिन एक साथ 1-2 गिलास पानी पीना टालना चाहिए। बेहतर यह है कि पानी को धीरे-धीरे और गैप में पिया जाए। साथ ही एक और सलाह देते हुए डॉक्टर बताते हैं कि ‘खाने के 20-30 मिनट बाद सामान्य मात्रा में पानी पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि तब तक पाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी होती है।’
कुछ लोगों में यह आदत ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है, जैसे-
डॉक्टर सुनील राणा बताते हैं, ‘इन लोगों को खासतौर पर खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके लक्षण बढ़ सकते हैं।’
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे अच्छा तरीका यह है कि दिनभर में पर्याप्त पानी पिया जाए, बजाय इसके कि एक समय में बहुत ज्यादा पानी लिया जाए। डॉक्टर राणा कहते हैं, ‘हाइड्रेशन पूरे दिन में बैलेंस्ड होना चाहिए। खाने के दौरान या बाद में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। खाने के तुरंत बाद पानी पीना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
निष्कर्ष- अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत है तो उसे सुधारें क्योंकि यह ब्लॉटिंग का कारण बनती हैं। साथ ही हाइड्रेशन पूरे दिन बैलेंस्ड होना चाहिए। खाने के दौरान या बाद में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.