... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : November 24, 2017 3:11 PM IST
क्या जब आप किसी बात पर उत्तेजित होते हैं तो आपके पेट में जो तितलियां उड़नेवाला अहसास होता है? कुछ ऐसी ही फीलिंग तब भी आती हैं जब आप परेशान होते हैं, है ना? ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों भावनाएं - चिंता और उत्तेजना- की कुछ अपनी विशेषताएं होती हैं। दोनों स्थितियों में हमें "पेट में तितली उड़ती" है और दोनों में घबराहट, व्याकुलता और बेचैनी महसूस होती है। लेकिन जिस तरह से हम दोनों की बात करते हैं, उसमें अंतर होता है; क्योंकि उत्तेजना हमारे लिए एक सकारात्मक अनुभव है जबकि चिंता नकारात्मक है।
एक तनावपूर्ण स्थिति में खुद को शांत रखना बेवकूफी है, क्योंकि आप अपने शरीर को उसकी प्राकृतिक प्रवृत्ति के खिलाफ जाने के लिए कहना जैसा है, कि वे बेकार और चिंता करें। इसकी बजाय, अपनी चिंता को उत्तेजना में बदलने के लिए इस सीधी तरकीब आजमा सकते हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं यह परेशानी महसूस नहीं करता लेकिन इस तरकीब से मैं मेरी चिंता की समस्या को कुछ हद तक संभाल सकी हूं।
इस तकनीक को "ऐंक्शियस रिअप्रेज़ल" कहा जाता है और इसमें खुद को संभालना पड़ता है। इस तकनीक पर रिसर्च करने वालों का मानना है कि बेचैनी और उत्तेजना एक ही तरह से काम करते हैं। इसलिए हर बार जब आप बेचैन हो तो अपने आप से कहें कि आप उत्साहित हैं, एक्साइटेड हैं। इस तरह आप अपनी नेगेटिव उर्जा को रचनात्मक तरीके से पॉजिटीव एनर्जी में बदल सकेंगे। आपको बस इतना कहना है कि "मैं खुश हूं!"
अपनी चिंता को अपनी राह में एक रोड़ा मानें। इसकी वजह से रुकें नहीं, अपनी ऊर्जा बचाएं और इसे उत्तेजना में बदलने की कोशिश करें। यह एक बहुत ही मुश्किल समस्या है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसका प्रभाव नहीं पड़ता। इसीलिए सकारात्मक सोचें, ऐसा करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन धीरे-धीरे आप बेहतर महसूस करेंगे।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.
संदर्भ:Hofmann, S. G., Heering, S., Sawyer, A. T., & Asnaani, A. (2009). How to Handle Anxiety: The Effects of Reappraisal, Acceptance, and Suppression Strategies on Anxious Arousal. Behaviour Research and Therapy, 47(5), 389–394. http://doi.org/10.1016/j.brat.2009.02.010
Brozovich, F. A., Goldin, P., Lee, I., Jazaieri, H., Heimberg, R. G., & Gross, J. J. (2015). The effect of rumination and reappraisal on social anxiety symptoms during cognitive‐behavioral therapy for social anxiety disorder. Journal of clinical psychology, 71(3), 208-218.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.