चिलचिलाती गर्मी बढ़ा सकता है Blood Sugar, बढ़ते हीटवेव में इस तरह कंट्रोल करें डायबिटीज

Heat Wave Affect Blood Sugar :  बढ़ती गर्मी शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण और कम करने के उपाय-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 30, 2024 12:17 PM IST

Heat Wave Affect Blood Sugar : पूरे उत्तर-भारत में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। लगभग हर शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में लोग गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं, गर्मी इतना ज्यादा बढ़ गई है कि एसी भी काम करना बंद कर दिया है। इस बढ़ती गर्मी में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। मुख्य रूप से अगर आप पहले से डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस सीजन में आपको अधिक सतर्कता अपनाने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से गर्मी के दिनों में शुगर लेवल को मैंटेन करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आपको धूप में अधिक समय पर बाहर नहीं निकलना चाहिए। आइए जानते हैं क्या गर्मी में शुगर लेवल क्यों बढ़ जाता है और इसे किस तरह कंट्रोल करें?

गर्मी में शुगर क्यों बढ़ जाता है? ( Effects of warm weather on diabetics )

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्म मौसम में डायबिटीज मरीजों का शुगर लेवलकाफी ज्यादा प्रभावित होता है। दरअसल, इस सीजन में डिहाइड्रेशन का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से डायबिटीज है, तो समय-समय पर पानी पीते रहें।

खासतौर पर इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। दरअसल, जब आपका शरीर डिहाइड्रेट रहता है, तो इंसुलिन को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में शुगर लेवल में काफी उछाल आ सकता है। 

बढ़ती गर्मी में शुगर लेवल में उछाल आने  पर क्या करें?

अधिक से अधिक पानी पिएं : डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। अगर आप सादा पानी नहीं पी पाते हैं, तो नारियल पानी, नींबू पानी इत्यादि पिएं। 

धूप में रहने से बचें : गर्मी में अगर आपको कोई विशेष कार्य नहीं है, तो घर से बाहर न निकलें। कोशिश करें कि एक्सरसाइज के लिए सुबह ही जाएं। शाम के समय एक्सरसाइज करने से बचें। 

बैलेंस्ड डाइट लें : शुगर मरीजों को बैलेंस डाइट लेने की जरूरत होती है। अगर आप सही आहार लेते हैं, तो इससे शुगर स्पाइक नहीं होता है। 

समय-समय पर कराएं जांच : इंसुलिन लेते हैं, तो समय-समय पर अपनी जांच कराएं। डॉक्टर के सभी निर्देशों को अच्छे से फॉलो करें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.