World Sight Day: दिल्ली के इन 2 अस्पतालों में होता है आंखों का फ्री इलाज, जानें

Free Eye Treatment Hospitals in Delhi: दिल्ली के इन अस्पतालों में आंखों से जुड़े रोगों का फ्री में इलाज होता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : October 8, 2025 6:17 PM IST

World Sight Day: आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। एक व्यक्ति आंखों के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है। चीजों को देखना हो या रंगों को पहचानना हो, सभी के लिए आंखों की जरूरत होती है। दैनिक जीवन की गतिविधियों को बिना रुकावट करने के लिए आंखों की जरूरत पड़ती है। लेकिन, लंबे समय तक फोन चलाने या खराब जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब सिर्फ बुजुर्ग नहीं, युवाओं और बच्चों को भी चश्मा लगाए हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी आंखों से जुड़े रोगों का कारण बनते हैं। आपको बता दें कि आंखों और इससे जुड़े रोगों के उपचार के महत्व को समझाने के लिए हर साल 9 अक्टूबर को World Sight Day मनाया जाता है। आइए, आज इसी मौके पर जानते हैं कि दिल्ली के कौन-से अस्पतालों में आंखों से जुड़े रोगों का फ्री में इलाज होता है?

डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेज

डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेज में आंखों के रोगों का फ्री में इलाज होता है। यह नई दिल्ली के एम्स में स्थित एक प्रतिष्ठित नेत्र संस्थान है। इस सेंटर में आंखों से जुड़े सभी रोगों का मुफ्त में इलाज होता है। इतना ही नहीं, सेंटर में आंखों से जुड़ी सर्जरी भी होती हैं, जो काफी कम शुल्क में हो जाती हैं। सेंटर में हर साल 35 से 40 हजार आंखों की सर्जरी होती हैं। इस सेंटर में ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, नेत्र कैंसर और रेटिना की बीमारियों का इलाज संभव है। अस्पताल आंखों से जुड़ी जटिल बीमारियां का इलाज भी प्रदान करता है। 

गुरु नानक आई सेंटर

गुरु नानक आई सेंटर, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल है, जहां पर नेत्र रोगों का इलाज किया जाता है। इस अस्पताल में ओपीडी और एमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में आंखों से जुड़े गंभीर रोगों की सर्जरी भी होती है। गुरु नानक आई सेंटर में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधाएं भी हैं। अस्पताल में आंखों से जुड़ी बीमारियों का मुफ्त में इलाज होता है। मरीजों के लिए भर्ती की सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।