
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 17, 2021, 9:32 AM
Image credits by: कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज।
Home Remedies for Back pain in Hindi: कमर दर्द से अधिकतर लोग आज परेशान रहते हैं। कमर दर्द कई कारणों (Causes of Back pain in hindi) से हो सकता है, लगातार एक ही पोजीशन में बैठकर काम करने से, गलत तरीके से एक्सरसाइज या योग करने से या फिर कमर की हड्डियों या मांसपेशियों में किसी भी तरह की समस्या होने से। इस दर्द (Back pain in hindi) को दूर करने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह की दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी एक्टिविटीज और ट्रिक्स हैं, जिनसे आप एक मिनट में ही कमर दर्द से राहत पा सकते हैं? दिमाग की एक्टिविटीज, जिसके कारण दर्द बढ़ जाता है, उसे कम करके कमर दर्द से भी राहत पा सकते हैं। जानें, एक मिनट के अंदर की जाने वाली कुछ ऐसी ट्रिक्स जो कमर दर्द (Home Remedies for Back pain) को कम करते हैं....
1 शांत जगह पर बैठ जाएं। जीभ के अग्र भाग को ऊपरी दांतों के पीछे ले जाएं। मुंह को खोल लें और आवाज निकालने की कोशिश करें। अब मुंह बंद करें। चार गिनते हुए सांस लें और सात गिनने तक सांस को रोककर रखें। अब सांस मुंह से छोड़ दें।
2 कमर दर्द खराब जीवनशैली के कारण है, तो 1 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को करें। लाभ होगा।
3 इस 1 मिनट की एक्सरसाइज को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। हाथों को पीछे की तरफ कर लें।
4 शरीर के ऊपरी भाग को उठाने के बाद सिर को ऊपर करें और सात से आठ सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहें। वापस पहले की अवस्था में और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
5 अब पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ लें। पेल्विक हिस्से को बिल्कुल सीधे ऊपर की तरफ उठाएं। 7 से 8 सेकेंड तक इस पोजीशन में बने रहें। यदि आप रात में सोने से पहले इसका अभ्यास करते हैं, तो कमर दर्द (Home Remedies for Back pain) ठीक हो जाएगा।
कमर दर्द को तुरंत दूर करता है दशमूल काढ़ा, जानें कमर दर्द के लिए अन्य आयुर्वेदिक काढ़े
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.