
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 29, 2025 8:04 PM IST
Home remedies to clean lungs: मौसम बदलने और प्रदूषण बढ़ने पर सबसे पहले फेफड़ों पर इसका असर दिखायी देने लगता है। फेफड़े जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारी पूरी श्वसन प्रक्रिया फेफड़ों पर ही निर्भर करती है। हालांकि, कई कारणों से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे बीमार भी पड़ने लगते हैं। स्मोकिंग की आदत, प्रदूषण, धुआं और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों के फेफड़े जल्दी खराब होने लगते हैं। इसी तरह फेफड़ों में गंदगी जमा होने से भी फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं कर पाते।
फेफड़ों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए कुछ नेचुरल चीजें (natural remedies for lungs detox) बहुत कारगर पायी गयी हैं। इसीलिए, इन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार नुस्खों से लोग फेफड़ों को स्वस्थ रखने और उनकी सफाई की कोशिश करते हैं। ऐसे ही कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में आप पढ़ेंगे यहां जो आपके फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रख सकते हैं।
शहद अपने एंटीबैक्टेरियल गुणों के लिए एक आयुर्वेदिक औषधी के तौर पर पहचाना जाता है। इसी तरह शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इन तत्वों की मदद से शहद आपके शरीर और फेफड़ों की सफाई करता है टॉक्सिंस को शरीर में जमा नहीं होने देता। इसी तरह शहद इंफ्लेमशन भी कम करता है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। आप लंग्स की सफाई के लिए पानी में शहद मिक्स करके पी सकते हैं। यह रहा गर्म पानी के साथ शहद के सेवन का तरीका-
आमतौर पर अदरक का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि अदरक का सेवन करने से फेफड़ों की सफाई भी अच्छी तरह हो सकती है। अदरक की हर्बल टीपीने से लंग्स में जमा गंदगी पूरी तरह से साफ हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।