hamburger icon
A
Read in English

Migraine: बार-बार होता है माइग्रेन और तेज़ सिरदर्द, तो फॉलो करें ये 4 टिप्स, माइग्रेन कंट्रोल करने में होगी मदद

Migraine problems: यह दर्द इतना तेज़ होता है कि कई बार लोगों के लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। तो, कुछ लोगों को अक्सर या रोज़ाना माइग्रेन का दर्द होता है। ऐसे में,  माइग्रेन की यह परेशानी लोगों को उनके रोज़मर्रा के काम करने में भी लाचार-सा बना देती है।  इस तकलीफ से राहत पाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव आपकी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 8, 2020 12:49 PM IST

माइग्रेन (Migraine) में तेज़ सिर दर्द (Home Remedies of Migraine) होता है। यह दर्द  इतना तेज़ होता है कि कई बार लोगों के लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। तो,   कुछ लोगों को अक्सर या रोज़ाना माइग्रेन का दर्द होता है। ऐसे में,  माइग्रेन की यह परेशानी लोगों को उनके रोज़मर्रा के काम करने में भी लाचार-सा बना देती है।  इस तकलीफ से राहत पाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव आपकी मदद कर सकता है। तो,   वहीं कुछ घरेलू नुस्खे  (Home Remedies of Migraine) भी इसमें आपकी मदद करते हैं।

Migraine: जब हो माइग्रेन तो ना खाएं ये 3 चीज़ें, बढ़ सकती हैं गम्भीर सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं

जिन्हें हो माइग्रेन की परेशानी, वो ध्यान में रखें ये 5 बातें (Home Remedies of Migraine) :

आइस पैक लगाएं:

माइग्रेन की परेशानी से राहत पाने के लिए आइस पैक्स एक अच्छा तरीका है। क्योंकि,  इनसे तेज़ दर्द से तुरंत राहत पाना आसान हो जाता है। इसीलिए,  जब माइग्रेन का दर्द शुरु हो तो अपने माथे, गर्दन और सिर पर आइस पैक से सेंक दें। इससे,   इन हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द या तकलीफ कम होगी।  (Home Remedies of Migraine)

माइग्रेन की समस्या को कंट्रोल करने के लिए ये 7 टिप्स कर सकती हैं मदद

एकांत में बिताएं थोड़ा समय:

माइग्रेन से राहत पाने के लिए थोड़ी देर शांत जगह पर बैठें। जहां,   अंधेरा हो और किसी प्रकार की तेज़ आवाज़ ना आती हो। क्योंकि,   तेज़ रोशनी और शोर से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

कॉफी पीएं (Home Remedies of Migraine):

हालांकि,   कैफीन का बहुत अधिक सेवन माइग्रेन बढ़ाने का काम करता है। लेकिन,   अगर आप सीमित मात्रा में या कभी-कभार कॉफी पीते हैं। तो,  माइग्रेन का दर्द होने पर भी एक कप कॉफी पीने में कोई नुकसान नहीं। दरअसल,  एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैफीन युक्त ड्रिंक्स लेने से माइग्रेन का दर्द धीमा हो जाता है। इससे,   पेन किलर्स और माइग्रेन की अन्य दवाइयों को काम करने में भी मदद होती है।

कसरत करें:

एक्सरसाइज़ करने से भी सिरदर्द से राहत मिलती है। इसीलिए,  जब माइग्रेन हो तो एक्सरसाइज करें। दरअसल,   कसरत करने से एंडोर्फिन हार्मोन्स का निर्माण होता है। जो,  दर्द से राहत दिलाते हैं। इनसे,  तनाव कम होता है और अच्छी नींद दिलाने में भी एंडोर्फिन मदद करते हैं। इसीलिए,  एक्सरसाइज़ को माइग्रेन का सिरदर्द रोकने के लिए प्रभावी माना जाता है।

Workout Diet Mistake: जिम सेशन से पहले ना खाएं ये हेल्दी चीज़ें, हो सकती है गड़बड़