Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Indigestion Problem: अपच, गैस, पेट की सूजन से हैं परेशान, बस 2 मिनट इस तरह से करें पेट की मालिश, शर्तिया मिलेगा आराम

पाचन संबंधित समस्याएं, ब्लोटिंग से रहते हैं अक्सर परेशान, तो बस आप अपने पेट की मालिश कुछ इस तरह से करें, गैस, अपच, सूजन, पेट फूलने की समस्या पल में हो जाएगी दूर....

Indigestion Problem: अपच, गैस, पेट की सूजन से हैं परेशान, बस 2 मिनट इस तरह से करें पेट की मालिश, शर्तिया मिलेगा आराम
अपच की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय।

Written by Anshumala |Updated : June 24, 2021 7:13 AM IST

Indigestion Problem Home Remedies: पेट खराब होना, ब्लोटिंग की समस्या (bloating), अपच (Indigestion Problem) आदि से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इन सभी समस्याओं के होने पर आप खाना-पीना भी सही से नहीं कर पाते हैं। बिना खाए भी पेट भरा हुआ महसूस होता है। सारा दिन ऐसे में आप परेशान रहते हैं। पेट में दर्द, गैस, अपच से अच्छा महसूस नहीं होता है, फिर कोई काम करने में भी मन नहीं लगता। पाचन संबंधित समस्याएं (digestive problems) हों या ब्लोटिंग इसे समय पर ठीक ना किया जाए, तो शरीर में कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आप जो भी खाएंगे वो पचेगा नहीं। पेट में दबाव बढ़ने लगता है। डाइजेस्टिव सिस्टम के सही से काम ना करने से कई हिस्सों में गैस बनने लगता है, जिससे ब्लोटिंग, डकार, पेट फूलने की समस्या हो जाती है।

अपच का मुख्य कारण (cause of indigestion)

जब आप बहुत ज्यादा, बहुत तेजी से कुछ भी खाते हैं, तो इससे विंडपाइप में गैप की स्थिति बन जाती है। एक्सपर्ट्स इसी कारण से हमेशा धीमी गति से खाना चबाकर खान की सलाह देते हैं। जब आप तनाव में होते हैं, तब और जल्दी-जल्दी खाते हैं, जिससे भोजन के साथ सी हवा को भी अंदर शरीर में ले जाते है। इसी कारण से पेट में इंफ्लेमेशन होती है और पाचन शक्ति(Digestion) को नुकसान पहुंचता है। जब डाइजेशन में किसी तरह की समस्या उत्पन्न (Home Remedies for Indigestion in Hindi) होती है, तो इससे पेट दर्द, कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप दवाओं का सेवन करते हैं। खाना-पीना छोड़ देते हैं। आप कोई काम नहीं कर पाते। तो आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है। आप बस 2 मिनट में कुछ इस तरह से अपने पेट की मालिश (stomach massage) करें। इस पेट की मालिश को आप प्रतिदिन भोजन करने से पहले और भोजन करने के बाद में जरूर करें.....

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

किस तरह करें पेट की मालिश (How to do abdominal massage)

  • पीठ के बल फर्श पर लेट जाएं। घुटने और तलवे समतल स्थिति में हों। अब अपने दोनों हाथों को पेट पर रखें। गोलाकार तरीके से पेट पर हाथों को घुमाएं। इसे क्लॉकवाइड और एंटी-क्लॉकवाइज करें। जब आप हाथों को गोलाई में घुमाते हुए पेट पर मसाज करें, तो इस दौरान सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। जिस जगह पर आपको दर्द महसूस हो, वहां थोड़ा दबाव डालते हुए मालिश करें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि पेट रिलैक्स (Indigestion Problem Home Remedies) महसूस ना करे।
  • इसके अलावा आप तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें। खूब पानी पिएं। पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट की मालिश, पानी पर्याप्त मात्रा में पीना जैसी आदतों से ब्लोटिंग, अपच और पेट से संबंधित कोई भी दूसरी समस्या जैसे सूजन, गैस, खट्टी डकार, जलन आदि को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

About the Author

... Read More