Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Home Remedies for Stress: 3 नैचुरल चीज़ें जो तनाव से दिलाती हैं राहत, करें इन्हें अपनी डायट में शामिल

तनाव आज ज़्यादातर लोगों की ज़िंदगी का एक बुरा पहलू बन गया है। इसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होती हैं। ठीक से नींद ना आने और वजन में तेज़ी से बदलाव भी तनाव की वजह से हो सकते हैं। स्ट्रेस से राहत पाने के लिए घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी चीज़ें मदद कर सकती हैं

Home Remedies for Stress: 3 नैचुरल चीज़ें जो तनाव से दिलाती हैं राहत, करें इन्हें अपनी डायट में शामिल
If you are feeling overwhelmed by stress at this time of the pandemic, you are not alone.

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 5, 2019 4:43 PM IST

स्ट्रेस या तनाव (Stress Management Tips)  कई कारणों से होता है। ( Home Remedies for Stress)  लेकिन, इसके प्रभाव हमेशा सेहत के लिए नुकसानदायक ही होते हैं। तनाव की वजह से लोगों की इम्यूनिटी कम होने लगती है।

इसी तरह, ठीक से नींद ना आने और वजन में तेज़ी से बदलाव भी तनाव की वजह से हो सकते हैं। स्ट्रेस से राहत पाने के लिए घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी चीज़ें मदद कर सकती हैं।  (Stress Management Tips)

तनाव से राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके (Stress Management Tips) :

 चाय में डालें सौंफ के दाने:

आयुर्वेद के मुताबिक कुछ औषधियां और मसाले स्ट्रेस का सामना करने के लिए शरीर की मदद करते हैं। सौंफ के बीज  (Stress Management Tips)  भी ऐसा ही एक मसाला है। सौंफ दिमाग को शांत करता है, शरीर को आराम दिलाता है।

Also Read

More News

इससे, तनाव की तीव्रता कम होती है। सौंफ के बीज़ों को अपनी रोटी के आटे में मिक्स करें। इसके अलावा, सौंफ का पानी पीने से भी स्ट्रेस से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही,  तनाव से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 2 सिम्पल सी बातें, होगा फायदा

इलायची:

हरी इलायची को उसकी मीठी खूश्बू  और ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। यह मानसिक तनाव से राहत भी दिलाती है। इलायची के दानों को कूटकर अपनी चाय में मिलाएं। इसकी महक आपका मू़ड बेहतर बनाएंगी और दिमाग को शांति मिलेगी।

अश्वगंधा का करें सेवन:

हमारे देश में यह जड़ी-बूटी, कई तरह की समस्याओं से राहत के लिए औषधि की तरह इस्तेमाल की जाती रही है। अश्वगंधा  स्ट्रेस या तनाव को कम करने का भी काम करती है।  अश्वगंधा शरीर और मन को आराम दिलाने वाले तत्वों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। इसीलिए अश्वगंधा के सेवन की सलाह, स्ट्रेस महसूस करने वाले लोगों को दी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- डार्क चॉकलेट खाने से नहीं होता पिम्पल, जानें स्किन के लिए डार्क चॉकलेट खाना क्यों है फायदेमंद।