• हिंदी

Stomach Infection: मानसून में पेट में संक्रमण के इन लक्षणों को पहचानकर तुरंत करें ये घरेलू इलाज

Stomach Infection: मानसून में पेट में संक्रमण के इन लक्षणों को पहचानकर तुरंत करें ये घरेलू इलाज

मानसून में पेट से संबंधित समस्याएं (Stomach Infection in Monsoon) बहुत लोगों को होती हैं। इसके कुछ लक्षणों को पहचानकर आप 4 घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करें, पेट के संक्रमण से मिलेगा छुटकारा....

Written by Anshumala |Updated : July 31, 2021 10:59 PM IST

Home Remedies for Stomach Infection in Hindi: मानसून की शुरुआत हो गई है। ये मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, तो वहीं कई संक्रामक रोगों को भी अपने साथ लाता है। खासकर, पेट से संबंधित समस्याएं बारिश के सीजन (Stomach Infection in Monsoon) में लोगों को बहुत परेशान करती है। पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे डायरिया, पेट में इन्फेक्शन, फूड पॉयजनिंग आदि। इन समस्याओं के होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे पेट में दर्द, दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, बदन दर्द, सिरदर्द, पेट में ऐंठन, बुखार, थकान आदि। अगर आपको ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। साथ ही कुछ घरेलू उपचार से भी पेट में होने वाले इंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं, जो पेट के बैक्टीरिया को मार कर इंफेक्शन (Home remedies for stomach infection) से बचा सकते हैं....

स्ट्रीट फूड का सेवन बंद कर दें

मानसून में रोड साइड फूड का सेवन आपको बीमार कर सकता है। स्ट्रीट फूड अनहाइजीनिक होते हैं, इससे पेट में संक्रमण (Home Remedies for Stomach Infection in monsoon) हो सकता है। बाहर का खाने से पेट की समस्याएं हो जाती हैं। बाहर के खाने में बैक्टीरिया, जर्म्स होते हैं, जो पेट में संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको डायरिया, पेट में मरोड़, आंतों में संक्रमण, दर्द, सूजन आदि हो सकता है। बेहतर है कि कुछ दिनों के लिए बाहर का खाना बंद कर दें।

उबला हुआ पानी पिएं

बाहर पानी पीने से बचें। घर में पानी को उबाल कर ही पिएं। यदि पानी को फिल्टर करने वाली मशीन लगी है, तो उसी का पानी पिएं। पानी में मौजूद किटाणु, बैक्टीरिया पेट के इंफेक्शन को बढ़ाते हैं। पानी उबालने से ये मर जाते हैं और पानी भी पीना सुरक्षित होता है।

Also Read

More News

घर का बना ताजा खाना खाएं

घर का बना हुआ ताजा खाना ही मानसून के सीजन में खाएं। गर्म खाना खाएं। कुछ दिनों के लिए ठंडा पानी पीना कम कर दें। सब्जी, फलों को अच्छी तरह से साफ करके और पकाकर ही खाएं। नॉनवेज खाते हैं, तो मांस को अच्छी तरह से साफ कर लें। कच्चा कुछ भी खाना से बचें। घर का खाना खाने से आपको पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं, जो पेट में इंफेक्शन नहीं होने देते हैं। सब्जी, फलों को आप बाहर से लाते हैं, तो उस पर कीटाणु होते हैं, जो साफ करने से हट जाते हैं।

माड़ पीने से पेट का संक्रमण दूर होता है

आप चावल बनाते हैं, तो उसमें चावल का पानी यानी माड़ को निकाल लें। इस माड़ को गर्म पिएं। चावल के पानी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के इंफेक्शन को कम करते हैं। माड़ में कई तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पेट के किटाणु मरते हैं।