... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2020 4:49 PM IST
गले के दर्द और खराश में बहुत फायदेमंद है मुलेठी, जानिए सेवन का सही तरीका
Home Remedies for Sore Throat : बदलते मौसम के साथ-साथ सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी ज्यादा बढ़ने से गले में खराश ही शिकायत भी हो जाती है। गले की खराश होने से कई तरह की परेशानी बढ़ सकती है। अधिक खराश होने से गले में दर्द और सूजन की समस्या होती है।
गले में खराश के बहुत से कारण होते हैं, लेकिन गलत खानपान इसके प्रमुख कारणों में से एक है। अधिक ठंडी चीजों के सेवन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गले की खराश बढ़ जाती है। गले की खराश का सही समय पर इलाज नहीं किया गया, तो आगे ये गंभीर रूप धारण कर सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय (Home Remedies for Sore Throat) का भी सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं गले की खराश को दूर करने के कुछ उपाय-
गले की खराश को दूर करने के लिए गर्म पानी पिएं। इससे गले में दर्द और सूजन की समस्या दूर होगी। गले की खराश ज्यादा होने पर आप दिन में थोड़ी-थोड़ी देर पर गर्म पानी पिएं। इसके अलावा पानी को हल्का गुनगुना करें और इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर इससे गरारे करें। गर्म पानी से गरारे करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया हो जाएगा और गले में जमे हुए कफ भी बाहर निकल आएंगे।
गले की खराश से अगर आप जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी वाला दूध पीने से गले की खराश और सूजन की समस्या दूर होगी। हल्दी सेहत के लिए काफी असरदार होता है, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। कई डॉक्टर्स भी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं।
सर्दी, खांसी और जुकाम में बहुत से लोग शहद का सेवन करते हैं। शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद और असरदार होता है। सर्दी-खांसी से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ इसमें संक्रमण को खत्म करने की क्षमता होती है। गले की खराश को दूर करने के लिए आप अदरक का काढ़ा बनाकर, इसमें एक चम्मच शहद डालकर पिएं। इसके साथ ही एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू मिलाकर पीने से भी गले की खराश को दूर किया जा सकता है।
शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में लहसुन काफी कारगर माना जाता है। इसमें सल्फर आधारित योगिक एलेसिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन की एक कली को दांतो के बीच दबाकर उसका रस चूसने से गले की सारी समस्या ठीक होती है।