Prickly Heat: घरेलू उपायों को आजमाकर पाएं चुभती-जलती घमौरियों से छुटकारा

गर्मी के दिनों में घमौरी (prickly heat)) होना एक आम समस्या है, जो सबसे ज्यादा गर्दन, पीठ पर होती है। कुछ लोगों में ये चेहरे, बांह और पेट पर भी हो जाती है। इसमें खुजली और जलन होती है। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर आप घमौरियों (Home remedies for prickly heat) को खुद से दूर रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 30, 2020 8:02 PM IST

Home remedies for prickly heat: गर्मी का मौसम (Summer) आते ही लोग सबसे ज्यादा त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। हद से ज्यादा पसीना निकलना, चिपचिपी त्वचा, घूल-मिट्टी से शरीर की त्वचा पर घमौरियां, फोड़े-फुंसी निकलने लगते हैं। अधिकतर लोग घमौरियों (ghamoriya) से से परेशान रहते हैं। जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, उनमें घमौरियों की समस्या अधिक (Heat rash or prickly heat) होती है। गर्मी के दिनों में घमौरी ((Ghamoriya Kaise Hoti Hai) होना एक आम समस्या है।

यह गर्दन, पीठ पर अधिक होती है। किसी-किसी लोगों में चेहरे, बांह और पेट पर भी घमौरियों की समस्या हो जाती है। इसे खुजली करने से और भी ज्यादा जलन के साथ त्वचा लाल हो जाती है। घमौरियों से आप बचे रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको अपने खानपान में कच्चा प्याज शामिल करना होगा। कच्चा प्याज गर्मी से बचाता है। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर भी आप घमौरियों (Home remedies for prickly heat) से बच सकते हैं।

खीरा (Cucumber)

खीरा शरीर को ठंडा रखता है। एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू का रस डालें। इस पानी में खीरे के पतले टुकड़े भी काटकर डाल दें। अब इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह (Home remedies for prickly heat rash) पर लगाएं।

आम (Raw Mango)

कच्चा आम भी शरीर की गर्मी को दूर करने में सहायक है। कच्चे आम को गैस पर भून लें। अब इसके गूदे को शरीर पर लेप लगाएं। इससे घमौरियों की समस्या दूर हो जाती है।

गर्मियों में चुभती घमौरियों से पाएं छुटकारा, इस्तेमाल करें ये आसान से घरेलू नुस्खे

नारियल तेल (Coconut oil)

नारियल तेल में कपूर (Home remedies for prickly heat) मिलाएं। इस तेल से पूरे शरीर पर मालिश करें। घमौरियों से तुरंत मिल जाएगा छुटकारा।

नीम (Neem)

नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी से तीन-चार दिन लगातार स्नान करें। घमौरियां दूर हो (Ghamoriyon ke liye gharelu upchar) जाएंगी।

तुलसी (Tulsi)

तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से आराम मिलता है।

गर्मी के मौसम में खुजली वाली घमौरियों से कैसे बचें ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source