Home Remedies for Pneumonia: क्या है निमोनिया, इसके लक्षण और घरेलू उपचार

न्यूमोनिया एक माइक्रोबियल इंफेक्शन होता है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। इससे फेफड़ों में सूजन हो जाती है। निमोनिया सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों में होता है। आप निमोनिया को घरेलू उपचार के जरिए भी कंट्रोल (Home Remedies for Pneumonia) में कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 31, 2020 8:57 PM IST

Home Remedies for Pneumonia: क्या आपको कुछ दिनों से तेज बुखार है और खांसी की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह निमोनिया (Pneumonia) हो सकता है। आजकल वैसे भी कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) में जो भी इस वायरस से संक्रमित हो रहा है, उनमें गंभीर मामलों में निमोनिया से पीड़ित होने के कारण मौत भी हुई है। ऐसे में निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी को नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जो लोग कोविड-19 से पॉजिटिव होते हैं, उनमें निमोनिया जैसे लक्षण नजर आते हैं। समय पर इलाज ना मिले तो इन संक्रमित लोगों में निमोनिया रोग का गंभीर रूप दिख सकता है। निमोनिया सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों में होता है। हालांकि, आप निमोनिया को घरेलू उपचार के जरिए भी कंट्रोल (Home Remedies for Pneumonia) में कर सकते हैं।

क्या है निमोनिया (What is Pneumonia)

न्यूमोनिया एक माइक्रोबियल इंफेक्शन होता है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह बैक्टीरिया और फंगस जैसे माइक्रोब्स के कारण होता है। इससे फेफड़ों में सूजन हो जाती है।

निमोनिया के लक्षण (Symptoms of Pneumonia)

सर्दी या फ्लू के लक्षण नजर आते हैं

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने से सीने में दर्द होना

बुजुर्गों में मानसिक भ्रम की स्थिति

कफ वाली खांसी, थकान

तेज बुखार, कंपकंपी लगना

मतली, उल्टी और दस्त

निमोनिया के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies To Treat Pneumonia)

मेथी का बीज

मेथी का बीज भी निमोनिया रोग होने पर इसके लक्षणों (Pneumonia symptoms) को कम करने में कारगर होता है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा मेथी बीज डालकर उबालें। पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं। जब मेथी का पानी गुनगुन हो जाए, तो इसे पिएं। इस हेल्दी ड्रिंक को आप दिन में एक से दो बार पिएं। मेथी के बीज में थेरेप्यूटिक गुण होते हैं, जो न्यूमोनिया के लक्षणों को कम करते हैं। फेफड़ों में होने वाली सूजन की समस्या को भी दूर करते हैं।

Pneumonia in kids : बढ़ रहे हैं निमोनिया के मामले, सर्दी के मौसम में बच्चों को निमोनिया से बचाने के उपाय

लहसुन

लहसुन का सेवन तो आपको कई रोगों से बचाता है। लहसुन की एक से दो कली कच्चा चबाएं। इसका पेस्ट बनाकर छाती पर लगाने से भी लाभ होता है। लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण फेफड़ों और गले से कफ निकालने का काम करते हैं।

हल्दी

हल्दी वाला दूध पीने से भी निमोनिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी में मौजूद कुरकुमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण निमोनिया के बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं।

सेब खाना निमोनिया की रामबाण दवा हो सकता है

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो माइक्रोब्स को सफाया करता है। एक गिलास पानी को उबलने के लिए गैस पर चढ़ाएं। इसमें दो इंच अदरक का टुकड़ा डाल दें और इसे उबलने दें। थोड़ा पानी कम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं। इसे पेय पदार्थ को पीने से निमोनिया के लक्षणों को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

सर्दियों में निमोनिया से बच्चे को कैसे बचाएं

Pneumonia Cure : निमोनिया को जड़ से खत्म करने की 3 असरदार चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source