क्या आपको भी सर्दियों में होने लगता है जोड़ों में दर्द? जानें इसके कारण और घरेलू उपचार
क्या आपको भी सर्दियों में होने लगता है जोड़ों में दर्द? जानें इसके कारण और घरेलू उपचार
जोड़ों में सर्द सर्दियों में अधिक होने का कारण ब्लड सर्कुलेशन सही ना होने के साथ-साथ रक्तवाहिनि सिकुड़ जाने की वजह से होता है, जिसके कारण शरीर में सभी हिस्सों में ब्लड सही से नहीं पहुंच पाता है। ब्लड सर्कुलेशन सही ना होने के कारण जोड़ सिकुड़ जाते हैं, इसलिए सर्दियों के मौसम में ज्वॉइंट पैन की समस्या बढ़ (Home Remedies Joint pain) जाती है।
Written By:
Kishori Mishra
| Published : October 9, 2020 12:15 PM IST
क्या आपको भी सर्दियों में होने लगता है जोड़ों में दर्द? जानें इसके कारण और घरेलू उपचार
Home Remedies Joint pain : सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत से लोगों को हो जाती है। कुछ लोगों को इस मौसम में ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। दरअसल, सर्दी के मौसम में खून का अधिक संचारण नहीं हो पाता है। ऐसे में हल्दी सी चोट लगने पर दर्द और चुभन की समस्या पैदा (Home Remedies Joint pain) होने लगती है।
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है जोड़ दर्द की समस्या?
जोड़ों में सर्द सर्दियों में अधिक होने का कारण ब्लड सर्कुलेशन सही ना होने के साथ-साथ रक्तवाहिनि सिकुड़ जाने की वजह से होता है, जिसके कारण शरीर में सभी हिस्सों में ब्लड सही से नहीं पहुंच पाता है। ब्लड सर्कुलेशन सही ना होने के कारण जोड़ सिकुड़ जाते हैं, इसलिए सर्दियों के मौसम में ज्वॉइंट पैन की समस्या बढ़ (Home Remedies Joint pain) जाती है।
जोड़ों में दर्द होने के कारण
अधिक मसालेदार, तला-भुना खाने के कारण
फिजिकल एक्सरसाइज और एक्टिविटी में कमी की वजह से
नसों में खिचाव के कारण
मांसपेशियों में सिकुड़न
यूरिक एसिड का बढ़ जाना
अनुवांशिक कारण
बासी या फिर अपच वाले आहार का सेवन करने से
शरीर के सभी हिस्सों में ऑरक्सीजन ना पहुंचने के कारण
जोड़ों में दर्द के घरेलू इलाज
अरंडी का तेल जोड़ों में दर्द की समस्या को काफी हद तक ठीक कर सकता है। इसे लगाने के लिए तेल को हल्का गुनगुना कर लें और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या ठीक हो जाएगी।
सर्दी में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए आप होममेड काढ़ा, चायदीनी और तुलसी टी का सेवन करें। ये हर्बल टी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
सर्दियों में गर्म चीजें जैसे- हल्दी, दालचीनी, अदरक, गर्म मसाला और काली मिर्च का सेवन करें।
सूखे मेवों का अधिक से अधिक सेवन करें। आप सर्दियों में रोजाना मूंगफली और बादाम जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.