Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर (Home Remedies for Diabetes) को कंट्रोल करने के लिए नैचुरल रेमेड़िज़ एक सुरक्षित तरीका है। जामुन, आंवला, मेथी, नीम और करेला जैसे फल और सब्ज़ियां आयुर्वेद में डायबिटीज़ मैनेजमेंट (Home Remedies for Diabetes) के लिए काफी कारगर बतायी गयीं हैं। तो वहीं कुछ हरी पत्तियां और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां भी ऐसा कर सकती हैं। इन पत्तियों की खास बात यही है कि ये आसानी से आपके आसपास मिल जाएंगी। (Home Remedies for Diabetes)
आयुर्वेद की मानें, तो पीपल के पेड़ के पत्ते डायबिटीज़ का एक अच्छा इलाज हैं। पीपल के पेड़ की कोमल पत्तियां उतार लें। इनका रस निकाल कर 21 दिन तक पीने की सलाह आयुर्वेद एक्सपर्ट्स देते हैं। यह न केवल हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। बल्कि साथ ही शरीर द्वारा इंसुलिन के सही इस्तेमाल में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- लेट नाइट पार्टी करके भी रहना हो हेल्दी तो फॉलो करें ये 2 टिप्स।
हाई ब्लड शुगर के मरीज़ों को जामुन का फल खाने की सलाह दी जाती है। तो वहीं कुछ लोग इन फलों के बीज़ों का पाउडर भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन के फल ही नहीं पत्तियां भी डायबिटीज़ में फायदेमंद साबित होती हैं। जी हां विभिन्न स्टडीज़ में यह बात साबित की गयी है कि जामुन की पत्तियों का रस पीने से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बेहतर होता है।
रोज़ सुबह तुलसी की 5-6 पत्तियां चबाने से हाई ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। तुलसी के पत्ते न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि ग्लूकोज़ लेवल भी सही रखते हैं।
डायबिटीज़ में जहां आम का फल खाने से मना किया जाता है। वहीं आम के पत्तों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आम के कोमल पत्तियां तोड़ लें, उन्हें एक गिलास पानी के साथ 2 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके पीएं। यह पानी ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है दांत का दर्द, जानें और कौन-सी बीमारियों के चलते होती है दांतों में तकलीफ।