
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 24, 2018 5:53 PM IST
Dengue Virus Stings 650 in Delhi, 170 Cases Reported in October Alone
मानसून में मच्छर से होने वाले रोग के होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसमें डेंगू ले लोग जल्दी पीड़ित होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे मच्छरों से बचने के लिए उचित उपाय नहीं करते हैं। डेंगू होने का सबसे पहला लक्षण है तेज बुखार, जो 104 डिग्री तक जा पहुंचता है। इससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। इस दौरान मरीज के जोड़ों और सिर में दर्द रहता है। खून में प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है। यदि आपको दो-तीन दिनों से तेज बुखार रह रहा है, तो डॉक्टर से एक बार जरूर मिल लें। यदि सारे टेस्ट करवाने के बाद आपको डेंगू होने का पता चलता है, तो डॉक्टर के कहे अनुसार दवाओं का जरूर सेवन करें। साथ ही आप घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से भी डेंगू का उपचार कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से कोई भी साइड एफेक्ट नहीं होता है। नीचे दिए गए उपायों को आप सुविधानुसार और किसी विशेषज्ञ की सलाह से अपना सकते हैं-
1 डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और एलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
2 डेंगू बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।
3 पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।
4 तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी सकते हैं।
5 तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सस्टिम मजबूत होता है और यह एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.